मुंबई। भाबीजी घर पर है शो की लोकप्रियता ने उसके हर कलाकारों को इस कदर पॉपुलर कर दिया है कि हर घरों में उनकी चर्चाएं आम हो गई हैं। अंगूरी भाभी और अनिता भाभी के अलावा भी इस शो की महिला कलाकार बेहद लोकप्रिय हो गई है। हम बात कर रहे हैं गुलफाम कली की, की जो शो में कोठेवाली की भूमिका अदा करती है। यह रोल एक्ट्रेस फाल्गुनी राजाणी ने निभाया है। कम ही लोग जानते होंगे कि फाल्गुनी MBA करने के बाद थिएटर से जुड़ीं। एक इंटरव्यू में फाल्गुनी ने बताया था कि हीरोइन बनने वाली अपने परिवार की इकलौती लड़की हैं। फाल्गुनी लाइमलाइट में बने रहने के लिए फोटोशूट कराती रहती हैं। उन्हीं फोटोशूट की कुछ फोटो हम लाे हैं आपको लिए।
फाल्गुनी के मुताबिक, उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में की थी। वे गुजराती फिल्म गुज्जूभाई में नजर आईं।
फाल्गुनी ने एक-दो मराठी फिल्मों में भी काम किया है। वे टीवी शो बड़ी दूर से आए हैं में इला मौसी का रोल करती नजर आईं। हालांकि, उन्हें पहचान भाबीजी घर पर हैं में काम करने के बाद मिलनी शुरू हुई।
भाबीजी... देखने वाली ऑडियंस की जुबान पर अंगूरी और अनिता भाभी के साथ-साथ गुलफाम कली का नाम भी आ ही जाता है।
मुंबई में जन्मी फाल्गुनी मेहनत पर भरोसा करती हैं। कुछ वक्त पहले ही उन्होंने यहां कांदिवली में घर खरीद लिया है। मुंबई में उनके साथ उनकी मां और बहन रहती हैं। फाल्गुनी का कहना है कि वे फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं और जल्दी ही वे बॉलीवुड की किसी बड़ी फिल्म में दिख सकती हैं।