24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: शादी के 6 साल बाद Prince Narula- Yuvika Chaudhary बने पेरेंट्स, घर आई नन्ही परी

Prince Narula- Yuvika Chaudhary: शादी के 6 साल बाद प्रिंस नरुला और युविका चौधरी पेरेंट्स बन गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 21 Oct 2024, 11:28 AM IST

Prince Narula Yuvika Chaudhary

युविका चौधरी- प्रिंस नरुला

Prince Narula- Yuvika Chaudhary: टीवी फेम एक्टर युविका चौधरी और प्रिंस नरुला ने अपने फैंस को एक गुड न्यूज दी है। कपल अब पेरेंट्स बन गए हैं। युविका चौधरी ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की पुष्टि हो गई है। प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद ऐलान किया है कि उनके घर नन्ही परी आई है, जिससे वह काफी खुश हैं।

शादी के 6 साल बाद पहले बच्चे का किया स्वागत

युविका चौधरी पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में थीं। एक्ट्रेस ने शनिवार (19 अक्टूबर) को एक बेटी को जन्म दिया है। प्रिंस के पिता जोगिंदर नरूला ने भी दादा बनने की खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि हां बेटी ने जन्म लिया है और हम बहुत खुश हैं। बता दें कि प्रिंस और युविका शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं और उन्होंने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खबर से कपल और उनका पूरा परिवार बेहद खुश है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान के पिता सलीम खान का टूटा सब्र का बांध, लॉरेंस बिश्नोई को दिया मुंहतोड़ जवाब

बिग बॉस में शुरू हुई थी लव स्टोरी

प्रिंस और युविका ने 2018 में शादी की थी। उनकी पहली मुलाकात 2015 में सलमान खान के शो 'बिग बॉस' सीजन 9 में हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रिंस ने 'लाल इश्क', 'बढ़ो बहू', 'नागिन 3', रोडीज जैसे टीवी शोज में काम किया है। वहीं युविका 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी', 'ओम शांति ओम', 'वीरे की वेडिंग' और 'याराना' जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं।