24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं हिना खान ने जुम्मा के दिन मांगी खास दुआ, बोलीं- मुश्किल से…

Hina Khan: हिना खान ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी लगाई है, जिसमें वह खास दुआ मांग रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Gausiya Bano

•

Updated: 25 Oct 2024, 2:27 PM IST

Hina Khan latest story

हिना खान

Hina Khan: हिना खान इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर है, जिसके लिए वह कीमोथेरेपी करवा रही हैं। इस बीच वह अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी हेल्थ से जुड़ी अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। आज यानी 25 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन हिना खान ने खास दुआ मांग रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी लगाई है।

हिना खान लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

हिना खान ने कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है, "फ्राइडे। या अल्लाह इस दुनिया को ठीक कर दीजिए और हमें हर मुश्किल से राहत दे दीजिए।" पिछले शुक्रवार हिना खान दुआ मांगने के लिए हाजी अली दरगाह पहुंची थीं, जहां से उन्होंने कई फोटोज शेयर की थी। इस बार वह इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट कर रही हैं। इसे देखने के बाद फैंस भी हिना की सलामती के लिए दुआएं कर रहे हैं और उन्हें हिम्मत दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ट्विंकल खन्ना का लेटेस्ट पोस्ट हुआ वायरल, बोलीं- मैं जहां भी जाती…

'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग में दोस्त शहीर शेख संग नजर आईं थीं हिना खान

हिना खान 24 अक्टूबर को मुंबई में 'दो पत्ती' की स्क्रीनिंग में भी शामिल हुई थीं। जब वह यहां पहुंची तो उनके दोस्त शहीर शेख ने उन्हें गले लगाकर अंदर लाए। इसके बाद दोनों ने पैप्स के सामने पोज दिए। इस इवेंट से कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन्हें देखकर यूजर्स हिना खान और शहीर शेख की दोस्ती की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शहीर जैसा दोस्त तो मैं भी डिजर्व करता हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हिना खान असल में फाइटर हैं।'