4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कपिल ने मांगा 100 करोड़ का हर्जाना, पत्रकार को भेजा कानूनी नोटिस!

नोटिस में कपिल शर्मा ने नोटिस प्राप्त करने के सात दिन के भीतर सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।

2 min read
Google source verification

image

Amit Kumar Singh

May 02, 2018

kapil

kapil

कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बुधवार को एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट और उसके पत्रकार विक्की लालवानी को उनके अपमानजनक लेखों व उनके चरित्र हनन के लिए कानूनी नोटिस भेजा है।इस नोटिस में कपिल शर्मा ने नोटिस प्राप्त करने के सात दिन के भीतर सार्वजनिक तौर पर बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।

मानहाानि
कपिल शर्मा ने उनकी छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ रुपए का हर्जाना मांगा है।

मांग
उन्होंने प्रकाशन से 'अपने खिलाफ अपमानजनक, निंदात्मक व अपमानजनक बयानों/खबरों/साक्षात्कारों का प्रसारण न करने' का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने प्रकाशन से मीडिया के सभी मंचों से सभी अपमानजनक लेखों/प्रकाशन सामग्री को तत्काल हटाने को कहा है।

कपिल के वकील ने कहा...
कपिल के वकील तनवीर निजाम ने कानूनी नोटिस भेजे जाने की पुष्टि की और कहा, 'विक्की लालवानी के वेबसाइट पर लिखे लेखों में जानबूझकर मेरे मुवक्किल को बदनाम किया गया, हमने सात दिनों के भीतर सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने के लिए कानूनी नोटिस भेजा है। ऐसा नहीं होने पर हम दोनों (संस्थान व पत्रकार) के खिलाफ दीवानी व आपराधिक प्रक्रिया शुरू करेंगे।

शिल्पा शेट्टी की इन बिकनी फोटोज को देख यकीन नहीं कर पाएंगे कि उनकी उम्र 42 है

ऐसे शुरु हुआ था विवाद
यह विवाद बीते महीने तब शुरू हुआ जब कपिल द्वारा लालवानी को गाली दिए जाने के एक ऑडियो कॉल को सार्वजनिक किया गया।

नोटिस में कही ये बात
नोटिस में कहा गया कि कपिल 'झूठे व ओछे , अपमानजनक निजी जानकारी' वाले लेखों से दुखी हैं। नोटिस के मुताबिक, ये लेख प्रशंसकों, उद्योग और दर्शकों की नजर में कपिल की छवि को खराब करने के लिए लालवानी और हास्य कलाकार की पूर्व मैनेजर/सहयोगी नीति और प्रीति सिमोज की मिलीभगत का नतीजा है।

खुशखबरी! 'ये हैं मोहब्बतें' के इस चर्चित स्टार के घर गूंजेगी किलकारी, सामने आई बड़ी खबर

PHOTOS: 'वीरे दी वेडिंग' की इन अदाकाराओं का ये BOLD LOOK देख छूट जाएंगे लड़को के पसीने