4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता पक्का, कपल की रोमांटिक फोटो ने इंटरनेट पर मचाई खलबली  

कुशाल टंडन ने शिवांगी जोशी के बर्थडे पर रोमांटिक फोटो के साथ इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। इस पोस्ट के जरिए एक्टर ने शिवांगी के साथ अपने रिलेशन को कन्फर्म कर दिया है। कपल की ये रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

May 18, 2024

Kushal Tandon relationship with Shivangi Joshi

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का रिश्ता पक्का

फेमस एक्टर कुशाल टंडन अपने निजी जिंदगी को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में रहे है। बीते दिनों खबर सामने आई थई कि कुशाल टंडन अपनी को-एक्ट्रेस और ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम शिवांगी जोशी संग जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे वक्त से खबरें सामने आ रही थी। लेकिन दोनों में उन वायरल खबरों को महज एक अफवाह बताया था। अब कुशाल के नए पोस्ट ने इस बात को साबित कर दिया है कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं।

एक्टर कुशाल टंडन का ये पोस्ट हुआ वायरल

दरअसल, शिवांगी जोशी के बर्थडे के मौके पर कुशाल टंडन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर से ज्यादा एक्टर के कैप्शन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। कैप्शन में कुशाल ने लिखा है कि हैपी बर्थडे माई गॉर्जियस। इसके आगे उन्होंने शिवांगी जोशी के लिए काइंड,केयरिंग और फनी जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल करते हुए बताया कि उनके अंदर वो सारी खूबियां है, जो एक लड़की के अंदर होनी चाहिए।

शिवांगी ने दिया ये जवाब

इतना ही नहीं अपने कैप्शन में कुशाल ने ये भी लिखा कि, मैं तुम्हें अपनी लाइफ में पाकर काफी खुश हूं। साथ में कई और जन्मदिन और खूबसूरत यादें बनाते हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर शिवांगी ने भी रिएक्ट करते हुए दिल बनाया है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट्स की लाइन लगा दी है। हर किसी का यही कहना है कि दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। फैन्स इस जोड़ी को साथ देखकर काफी खुश हैं।

कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी सीरियल बरसातें के दौरान करीब आए थे। शो में दोनों का लीड रोल था और दोनों के बीच गहरा प्यार दिखाया गया था। शो तो खत्म हो चुका है, लेकिन दोनों की लव-स्टोरी शुरू हो चुकी है। जब कुशाल और शिवांगी की शादी की खबर सामने आई थी तब एक्ट्रेस ने एक पोस्ट के जरिए कहा था कि उनकी शादी हो रही है और उन्हें ही नहीं पता।