4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रुबीना दिलैक से दिव्या अग्रवाल तक, इन स्टार्स की लव लाइफ का बना था टीवी पर मजाक

टीवी के कई स्टार्स कपल्स का टीवी पर तमाशा बन चुका हैं। इस लिस्ट में टीवी की फेमस कपल्स रुबीना दिलैक अभिनव शुक्ला और रश्मि देसाई-अरहान खान और प्रियांक शर्मा- दिव्या अग्रवाल तक का नाम शामिल हैं। चलिए जानते है कैसे बना इन कपल्स का नेशनल टीवी पर तमाशा।

2 min read
Google source verification
rubina dilaik to rashmi desai the love life was made a spectacle on tv

rubina dilaik to rashmi desai the love life was made a spectacle on tv

टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस के घर में कई टीवी स्टार्स कपल्स ने खुद से अपने प्यार का तमाशा बनाया हैं। इस लिस्ट में टीवी की फेमस कपल्स रुबीना दिलैक अभिनव शुक्ला और रश्मि देसाई-अरहान खान और प्रियांक शर्मा- दिव्या अग्रवाल तक का नाम शामिल हैं। नेशलन टेलीविजन पर इन कप्लस ने खुद से अपने रिश्तों में आए दरार का खुलासा किया हैं। जिसे देखने के बाद कपल्स के फैंस भी हैरान हो गए थे।

रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला

टीवी के फेमस कपल्स रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला बिग बॉस के घर में एक साथ हिस्सा लिया था। शुरुआती दिनों में दोनो की केमिस्ट्री फैंस को काफी पंसद आई थी लेकिन धीरे- धीरे दोनो में झगड़े शुरु हो गए थे। एक समय तो ऐसा भी आया जब रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला के बीच तलाक तक की नौबत आ चुकी थी।लेकिन बिग बॉस में दोनों का आना उनके रिश्ते की कड़वाहट को कम कर दिया। हालांकि बिग बॉस से निकलने के बाद दोनो एक साथ काफी खुश हैं।

प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल

प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल की लव स्टोरी टीवी रिएलिटी शो स्प्लिट्सविला से शुरु हुई थी। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं। बिग बॉस में प्रियांक शर्मा जब बेनफ्शा सूनावाला के करीब दिखे तो प्रियांक शर्मा की इस हरकत से उनकी गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल नाराज हो गईं। दिव्या अग्रवाल बिग बॉस के घर में जब मेहमान बनकर आईं तो उन्होंने प्रियांक को काफी खरी-खोटी सुनाई। दिव्या ने मीडिया बातचीत में कहा कि वह अब बिलकुल बदल गई हैं और अब उन्हें ये समझ आता है कि इस तरह की स्थिति में किस तरह से रिएक्ट करना है।बिग बॉस के घर में आते ही दिव्या अग्रवाल ने प्रियांक शर्मा से ब्रेकअप कर लिया था।

रश्मि देसाई और अरहान खान

टीवी के पॉपुलर कॉन्ट्रोवर्शियल शो 'बिग बॉस 13' में अरहान खान ने पार्टिसिपेट किया था जो शायद उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी भूल रही होगा। उस समय अरहान खान एक्ट्रेस रश्मि देसाई संग रिलेशनशिप में थे। रश्मि भी इस सीजन का हिस्सा थीं। वीकेंड के एक एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने व्यूअर्स और ऑडियंस को बताया कि अरहान खान की शादी हो रखी है और उनका एक बच्चा भी है। जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।