
इरफान, ऋषि के निधन के बाद सपना चौधरी ने लिया बड़ा फैसला, फैंस को पत्र लिख किया खुलासा
मुंबई। अभिनेता ऋषि कपूर और इरफान खान के कैंसर की बीमारी से निधन के बाद सपना चौधरी ने अपना कंसर्ट पोस्टपोन कर दिया है। यह ऑनलाइन कंसर्ट 3 मई को शाम 6 बजे होने वाला था।
सपना चौधरी के सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, यह ऑनलाइन कंसर्ट 3 मई को शाम 6 बजे होने वाला था। इसमें शामिल होने के लिए आॅनलाइन टिकट रखे गए थे। इससे इकट्ठा होने वाली रकम को पीएम केयर्स फंड में दान किया जाना था।
सपना ने अपनी ताजा सोशल मीडिया पोस्ट में कंसर्ट की नई तारीख की घोषणा करते हुए लिखा,'आज मन बहुत भारी है, पिछले दो दिनों में ऐसा जबरदस्त धक्का लगा है, सिर्फ मुझे ही नहीं पूरे देश और दुनिया को। हमारे दो बेहतरीन अभिनेता, अचानक इस दुनिया से चले गए, पर उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी। मुझे लगता है कि उन्हें श्रद्धांजलि देना हर भारतीय का कर्तव्य है। इसलिए मैंने अपने डिजिटल कंसर्ट की डेट बदलने की सोची है, आपके घरों में जरूर आउंगी परंतु 15 मई शाम 6 बजे। आपके प्यार और सत्कार के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। आप सब घर पर सुरक्षित रहें, अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपकी अपनी सपना चौधरी।'
Published on:
01 May 2020 05:16 pm
बड़ी खबरें
View AllTV न्यूज
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
