TV न्यूज

बिग बॉस सीजन 11 में शामिल होंगी शाहरुख की आॅनस्क्रीन बेटी?

बिग बॉस सीजन 11 में शामिल होंगी शाहरुख की आॅनस्क्रीन बेटी?....

2 min read
Jul 18, 2017
SHAHRUKH KHAN
मुंबई। कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे कट्रोवर्शियल शो बिग बॉस के 11वें सीजन की जल्द ही शुरूआत होने वाली है। आपको बता दें कि कुछ समय पहले खबरें आई थी कि बिग बॉस के 11वें सीजन को सलमान खान नहीं बल्कि अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। तो हम आपको बता दें कि सलमान खान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी ये है कि इस बार भी बिग बॉस को सलमान खान ही होस्ट करेंगे।




बिग बॉस के 11वें सीजन के ऐलान के साथ ही शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट को लेकर चर्चाएं तेज होने लगी है। एक के बाद एक करके कई नाम सामने आ रहे हैं। लेकिन अब इन्ही संभावित चेहरों में से एक नाम ‘कुछ कुछ होता है’ में शाहरुख खान की बेटी अंजलि का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस सना सईद का नाम आ रहा है।




खबरों की मानें तो सना बिग बॉस के 11वें सीजन की सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट होगी। वहीं टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी का नाम भी चर्चा में है। आपको बता दें कि सना फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के अलावा स्टूडेंट ऑफ द ईयर में भी आ चुकी हैं। इन सबके अलावा मशहूर रियलिटी टीवी शो नच बलिए, खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा में हिस्सा ले चुकी हैं।




वहीं बात अगर पर्ल की करें तो स्टार प्लस के शो ‘बदतमीज दिल’ से उन्हें पहचान मिली है। पर्ल हाल ही में लाइफ ओके के शो ‘नागार्जुन- एक योद्धा’ में काम करते हुए नजर आए थे।
Published on:
18 Jul 2017 06:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर