4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक को देख शिल्पा का डोला मन,आई अक्षय के उन दिनों की याद…

शो में कार्तिक आर्यन और शिल्पा शेट्टी ने 'ये खबर छपवा दो अखबार में, पोस्टर लगवा दो बाजार में...' पर परफॉर्म किया।

2 min read
Google source verification
super dancer chapter 3

super dancer chapter 3

कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) और कृति सैनन(Kriti Sanon) की मचअवेटेड फिल्म लुका छुपी(Luka Chuppi) इस शुक्रवार को रिलीज हुई। लिव इन रिलेशनशिप पर आधारित कॉमेडी जोनर की इस फिल्म को लोग काफी पंसद कर रहे हैं। हाल में कार्तिक और कृति अपनी इस फिल्म के प्रमोशन के लिए टीवी डांस शो सुपर डांसर चैप्टर 3 (Super Dancer Chapter 3) में पहुंचे और जमकर मस्ती की।

Kartik Aryan you are looking like young akshay" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/03/01/kartik1_1_4211158-m.jpg">

शो में कार्तिक आर्यन और शिल्पा शेट्टी ने 'ये खबर छपवा दो अखबार में, पोस्टर लगवा दो बाजार में...' पर परफॉर्म किया। इस गाने पर दोनों ने स्टेज पर बेहतरीन मूव्स किए। इस परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने कहा, 'K A (कार्तिक आर्यन) इसका उल्टा A K (अक्षय कुमार), यह मुझे यंग अक्षय कुमार की याद दिलाता है।'

बता दें कि कार्तिक आर्यन एक के बाद एक अच्छी फिल्में दे रहे हैं। पिछली बार वह 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में नजर आए थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। जिसके बाद से ही वह मीडिया में लगातार सुर्खियों में हैं।