इसमें जरा भी संदेह नहीं कि सस्सी पब्लिसिटी पाने के लिए कोई इंसान कितना नीचे गिर सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं स्वामी ओम। सलमान को आईएसआई एजेंट कहने के बाद थप्पड़ मारने की बात गले नहीं उतरती। स्वामी ओम ने कहा, 'सलमान ने मुझे बोला- मैं थप्पड़ मारूंगा, दाउद और हाफिज मेरे दोस्त हैं, तो मैंने सलमान को थप्पड़ मारा।' हालांकि जब स्वामी ओम से पूछा गया कि इतनी बड़ी घटना को टीवी पर क्यों नहीं दिखाया गया, तो इस पर उनका जवाब था, 'टीवी पर ये सब नहीं दिखाया जाता, क्योंकि स्मोकिंग रूम में कैमरा नहीं होता। हां, यह सच है कि मैंने सलमान को जोर से थप्पड़ मारा।' इतना ही नहीं, स्वामी ओम ने बिग बॉस और चैनल को धमकी दी है कि यदि उन्हें घर के अंदर वापस नहीं बुलाया गया, तो वह बिग बॉस के फिनाले में तबाही मचा देंगे।