
श्वेता तिवारी का जन्म 4 अक्टूबर 1980 को उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हुआ था। उनकी परवरिश माया नगरी मुंबई में हुई है। श्वेता तिवारी ने अपने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे है। श्वेता तिवारी ने 12 साल की उम्र में ट्रेवल एजेंसी में काम करना शुरू कर दिया था। यहां उनकी सैलरी 500 रुपए थी।

श्वेता तिवारी ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 1998 में एकता कपूर के टीवी शो ‘कालीरे’ से की थी। श्वेता तिवारी की जिंदगी में अहम् मोड़ आया साल 2001 में, इस साल श्वेता तिवारी ने स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में प्रेरणा का किरदार निभाया। यह टीवी शो करीब 8 साल चला था। टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ से श्वेता तिवारी को काफी फेमस हुई थीं।

श्वेता तिवारी ने कई टीवी शो में छोटे छोटे रोल निभाए हैं। साल 2006 में श्वेता तिवारी ने डांस शो ‘Nach Baliye 2’ में हिस्सा लिया। इसके अलावा श्वेता तिवारी ने साल 2009 में डांस शो ‘Jhalak Dikhhla Jaa 3’ को भी होस्ट किया। साल 2010 में श्वेता तिवारी ने रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया और उसकी विनर भी बनी थीं।

साल 2011 में श्वेता तिवारी कॉमेडी शो ‘Comedy Circus Ka Naya Daur’ में नजर आई। इसके अलावा श्वेता तिवारी साल 2013 में ‘Jhalak Dikhhla Jaa 6’ में नजर आई। श्वेता तिवारी साल 2013 में कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘Comedy Nights with Kapil’ में भी नजर आई। साल 2014 में श्वेता तिवारी ने टीवी शो ‘Baal Veer’ में काम किया था।

श्वेता तिवारी ने दो शादियां की हैं। श्वेता तिवारी के पहले पति का नाम राजा चौधरी है। राजा चौधरी भोजपुरी फिल्मों के कलाकार है। साल 1999 में श्वेता तिवारी और राजा चौधरी से शादी की थी। शादी के एक साल बाद श्वेता तिवारी ने बेटी को जन्म दिया जिसका नाम पलक तिवारी है। पलक तिवारी ने हाल ही में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। साल 2012 में श्वेता तिवारी और राजा चौधरी का तलाक हो गया।

टीवी सीरियल ‘जाने क्या बात है’ की शूटिंग के श्वेता तिवारी और अभिनेता अभिनव कोहली एक-दूसरे के करीब आए। लगभग 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली ने साल 2013 में शादी कर ली। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का एक बेटा है जिसका नाम रेयांश कोहली है। श्वेता तिवारी और अभिनव कोहली का रिश्ता भी ठीक नहीं हैं।