
सौतेली मां और समाज के तानों से परेशान इस सांवले रंग की एक्ट्रेस के दीवाने हुए कार्तिक, शादी के बाद ऐसे फंसे,सौतेली मां और समाज के तानों से परेशान इस सांवले रंग की एक्ट्रेस के दीवाने हुए कार्तिक, शादी के बाद ऐसे फंसे,सौतेली मां और समाज के तानों से परेशान इस सांवले रंग की एक्ट्रेस के दीवाने हुए कार्तिक, शादी के बाद ऐसे फंसे
स्टार भारत एक ऐसी ही दिल को छू लेने वाली एक खूबसूरत कहानी 'कार्तिक पूर्णिमा' लेकर आ रहा है। यह कहानी है अमृतसर में रहने वाली 'पूर्णिमा' की है, जिसका रंग भले ही सांवला है पर उसका मन उतना ही साफ। पूर्णिमा को लगता है कि उसका सांवला रंग उसकी मां का आशीर्वाद है और उसे अपनी सांवली रंगत पर कोई अफसोस नहीं है, लेकिन पूर्णिमा की सौतेली मां और बहन के अलावा भी समाज के कई लोग उसके रंग को लेकर उसे ताने मारते रहते हैं। इन सभी तनावों से जूझते हुए भी पूर्णिमा अपने आत्मविश्वास पर अडिग रहती है। इसी बीच उसकी जिंदगी में आता है 'कार्तिक', जो पूर्णिमा के रंग पर नहीं, उसके जीने के ढंग पर मर मिटता है।
वो पूर्णिमा को उसी रूप में स्वीकार करता है, जैसी वो है। कार्तिक और पूर्णिमा का प्यार परवान चढ़ता है और असल मुसीबतें तो तब शुरू होती है जब ये दोनों शादी कर लेते हैं। कार्तिक की मां को सांवले रंग वालों से सख्त नफरत है। ऐसे में अपनी ही बहू को इस रूप में स्वीकार करना उनके लिए नामुमकिन हो जाता है। अपनी सास का दिल जीतने की कोशिश से शुरू होती है पूर्णिमा की असली लड़ाई।
शो में कार्तिक का किरदार निभा रहे एक्टर और मॉडल हर्ष नागर ने बताया,'यह किरदार मेरे लिए बहुत अलग है। मैंने इससे पहले केवल टीनएज वाले किरदार निभाए हैं। मैं इस शो में कार्तिक का किरदार निभा रहा हूं, जो एक नामी सर्जन है। शो के प्रमोशन पर एक्ट्रेस पौलोमी दास ने बताया, 'बतौर लीड एक्ट्रेस मेरा यह पहला शो है मेरा। मैं खुद को बहुत लकी समझती हूं कि पूर्णिमा के किरदार के लिए मुझे चुना गया। इस शो के कॉन्सेप्ट के जरिए मैं समाज को सूरत नहीं सीरत का महत्व समझा पाऊंगी।
Published on:
31 Jan 2020, 6:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.