TV न्यूज

तारक मेहता की ‘बबीता जी’ की बिकिनी वाली तस्वीरें आई सामने, अदाएं देखकर फैंस हुए घायल

शो में जहां जेठालाल को बबीता जी की अदाओं से प्यार है तो वहीं, रियल लाइफ में भी बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर देती हैं। अब उनकी बिकिनी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

2 min read
munmun dutta

नई दिल्ली। सब टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सभी का फेवरेट शो है। यह शो लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। सालों से यह शो दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में कई तरह के किरदार नजर आते हैं, जिनका अपना-अपना स्टाइल है। शो में कई चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम करते हैं। शो में लीड रोल में नजर आने वाले जेठालाल का उनकी पड़ोसन बबीता जी के साथ रिश्ता सभी को पसंद आता है। शो में जहां जेठालाल को बबीता जी की अदाओं से प्यार है तो वहीं, रियल लाइफ में भी बबीता जी का रोल निभाने वाली मुनमुन दत्ता अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर देती हैं।

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को तारक मेहता शो से बड़ी पहचान मिली है। वह घर-घर में पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। ऐसे में वह फैंस के साथ आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं। अक्सर वह अपनी बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियों में आ जाती हैं। अब उनकी बिकिनी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

मुनमुन दत्ता की ये तस्वीरें कुछ साल पहले की हैं। लेकिन अब ये सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह ब्लू कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। स्विमिंग पूल के अंदर पानी में वह कैमरे के सामने जबरदस्त अंदाज में पोज़ दे रही हैं।

दूसरी तस्वीर में मुनमुन दत्ता पर्पल कलर की मोनोकनी बिकिनी में दिखाई दे रही हैं। सर पर स्कार्फ बांधे उनका स्टाइल काफी स्टनिंग लग रहा है। वह स्विमिंग पूल के किनारे हॉट अंदाज में पोज़ दे रही हैं।

मुनमुन की ये बिकिनी वाली तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस को उनका ये बोल्ड लुक काफी पसंद आ रहा है। उनकी तस्वीरों पर हजारों लाइक्स आ चुके हैं। साथ ही, फैंस कमेंट कर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि हाल ही में मुनमुन दत्ता अपने अफेयर को लेकर चर्चा में आ गई थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि वह अपने को-स्टार राज अंदकत को डेट कर रही हैं, जो टप्पू के रोल में नजर आते हैं। हालांकि, बाद में मुनमुन दत्ता और राज दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ऐसी खबरें फैलाने वालों को जमकर लताड़ लगाई थी।

Published on:
23 Sept 2021 02:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर