TRP List 27th Week 2023: साल 2023 के 27वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट में फिर से अनुपमा ने बाजी मार ली है। वहीं 'गुम है किसी के प्यार में' के साथ-साथ ये हैं चाहतें ने भी टीआरपी लिस्ट में जगह बना ली है। आइए देखते हैं कौन सा सीरियल किस स्थान पर है।
TRP List 27th Week 2023: बार्क ने साल 2023 के 27वें सप्ताह की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस बार की टीआरपी लिस्ट में जहां कुछ नए शोज भी शामिल हुए हैं तो वहीं जिनकी हालत पिछले दिनों से खस्ता चल रही थी, उनमें सुधार देखने को मिला है। जहां एक तरफ 'अनुपमा' की रेटिंग रॉकेट के रफ्तार से आगे बढ़ी है। वहीं दूसरी ओर 'गुम है किसी के प्यार में' ऊंचाई पर जाने के बाद भी फुस्स हो गया और नीचे आ गिरा।
इसके अलावा 'फालतू', और 'गुम है किसी के प्यार में' जैसे शोज टॉप 5 में अपनी जगह बना चुके हैं। तो फिर देर किस बात की चलिए जानते हैं कि इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में कौन से बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। 'ये है चाहतें' ने भी टॉप 3 में बखूबी जगह बना ली है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस सप्ताह की टीआरपी लिस्ट पर-
अनुपमा (Anupamaa)
रुपाली गांगुली के शो 'अनुपमा' में लगातार कई ट्वीस्ट देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में दर्शक लंबे वक्त से इसके साथ जुड़े हुए हैं। अब शो टीआरपी भी आसमान छूने लगी है। फैंस का प्यार ही है कि अब ये शो 2।9 मिलियन व्यूवरशिप इंप्रेशन्स से सीधे 3।2 हो गए हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों अबीर की कस्टडी का एंगल देखने मिल रहा है, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में शो की टीआरपी में भी बढ़त होने लगी है। अब शो को 2।4 मिलियन व्यूवरशिप इंप्रेशन्स हासिल हो गए हैं।
गुम है किसी के प्यार में/ ये है चाहतें (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin/ Yeh Hai Chahatein)
'ये है चाहतें' को दर्शकों का लगातार खूब प्यार मिलने लगा है। पिछले कुछ सप्ताह के मुकाबले शो की रेटिंग में काफी इजाफा हो गया है। इस बार तो शो ने 'गुम है किसी के प्यार में' को भी कड़ी टक्कर दे दी है। ऐसे में कह सकते हैं कि जहां एक ओर सभी शोज की रेटिंग बढ़ रही हैं, वहीं, 'गुम है किसी के प्यार में' रेटिंग 2।4 से घटकर 2।1 हो गई है
इमली/ फालतू (Imlie/ Faltu
'फाल्तू' इन दिनों अयान और फालतू के अलग होने का ट्रैक दिखाया जा रहा है। हालांकि, आश्रम में एक बार फिर से मुलाकात हो जाएगी। ऐसे में शो की टीआरपी 2।0 हो चुकी है। इसी के साथ यह 'इमली' को टक्कर दे रहा है। शो का नया ट्रैक भी दर्शकों का खूब पसंद आ रहा है।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)
लंबे वक्त के बाद एक बार फिर से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' बार्क की टीआरपी लिस्ट में आ गया है। काफी विवादों में घिरने के बाद शो 1।7 मिलियन व्यूवरशिप इंप्रेशन्स के साथ 5वें स्थान पर आ गया है।