टीवी शो भाभीजी घर पर हैं ( Bhabhiji Ghar Par Hain ) की फेम एक्ट्रेस ने मनाया अक्षय तृतिया शुभांगी अत्रे ( Shubhangi Atre ) ने अपनी बेटी संग बच्चों को दान की किताबें, खिलौने और कपड़े
नई दिल्ली। छोटे पर्दे पर अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर शुभांगी अत्रे ( Actress Shubangi Atre ) ने बड़े ही स्पेशल ढंग से अक्षय तृतीया के पर्व को मनाया। इस ख़ास मौक़े पर उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ किताबों निकाल के रखी हुईं हैं। बच्चों को देने के लिए कपड़े और खिलौने भी निकाले हैं। वो अपनी बेटी को इस ख़ास मौक़े पर लोगों की मदद करना सिखाना चाहती हैं। वो चाहती हैं उनकी बेटी भी उनकी तरह ही आगे चलकर लोगों की सहायता करें।
बता दें लॉकडाउन के चलते इन दिनों शुभांगी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हो हैं। इन दिनों वो इंस्टाग्राम पर डांस करते हुए कि वीडियो को अपलोड कर रही हैं। जिसे उनके फैंस काफ़ी पसंद कर रहे हैं। इन दिनों लॉकडाउन की वजह से सभी सीरियल के साथ भाभीजी घर पर हैं ( Bhabhiji Ghar Par Hain ) की शूटिंग को भी रोक दिया गया है। वैसे बता दें 2006 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।
अक्षय तृतीया का पर्व वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस साल अक्षय तृतीया आज यानी 26 अप्रैल को मनाई जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कोई भी शुभ काम बिना पंचांग देखे किया जा सकता है। यही वजह है कि लोग घरों में वैवाहिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान, गृह प्रवेश, व्यापार, जप-तप और पूजा-पाठ करने के लिए अक्षय तृतीया के दिन को ही चुनते हैं।