4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मधुबाला’ सीरियल के एक्टर विवियन डीसेना ने रचाई गुपचुप शादी, तलाक के बाद फिर बसाया घर

Vivian Dsena Secretly Married: विवियन डीसेना टीवी के जाने माने एक्टर्स में से एक हैं। वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। विवियन का दो साल पहले अपनी पत्नी वाहबीज डोरबाजी से तलाक हुआ था। वहीं अब खबर है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली है।

3 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 06, 2023

Vivian Dsena secretly married to girlfriend Nouran Aly

Vivian Dsena secretly married to girlfriend Nouran Aly

Vivian Dsena Secretly Married: टीवी के मशहूर एक्टर विवियन डीसेना ने अपनी गुपचुप शादी से हर किसी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नौरान एली से बीते साल गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विवियन और नौरान एक साल से साथ रह रहे थे, जिसके बाद दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली है। विवियन डीसेना की शादी की खबरें सामने आने के बाद से ही इंटरनेट पर हलचल बढ़ गई है। लोग इस विषय पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। लेकिन एक्टर के तरफ से अब तक शादी की खबर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।


एक साल लिव-इन में रहे थे विवियन


एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। विवियन का दो साल पहले अपनी पत्नी वाहबीज डोरबाजी से तलाक हुआ था, जिसके बाद मिस्र में रहने वाली नौरान एली के साथ उनकी अफेयर की खबरें आईं थीं। विवियन और नौरन एक साल से लिव-इन मे रह रहे थे। लेकिन अब विवियन और नौरन से शादी कर ली है।


विवियन की नई दुल्हन है पत्रकार


बताया जा रहा है कि नौरान एली मिस्र की एक पत्रकार हैं। विवियन और नौरान की पहली मुलाकात एक इंटरव्यू के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। कुछ दिनों बाद ही विवियन और नौरान की ये दोस्ती प्यार में बदल गई। खबरों की मानें, तो पिछले साल दुल्हन के देश (मिस्र) में आयोजित एक निजी समारोह में 'सिर्फ तुम' एक्टर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधे थे।


नई दुल्हन को है भारत पसंद


सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 'विवियन डीसेना ने नौरान से मिस्र में ही शादी की थी। विवियन नौरान के धर्म का बहुत सम्मान करते हैं।' एक्टर के करीबी सूत्र ने खुलासा किया, 'लगभग एक साल से दोनों साथ में रह रहे हैं। विवियन और नौरान मुंबई के लोखंडवाला के एक अपार्टमेंट में रहते हैं।' बताया जा रहा है कि नौरान को भारत पसंद है। शादी के बाद उन्होंने भारत में रहने का फैसला कर लिया है। इसीलिए वह अपने पति के साथ मुंबई में शिफ्ट हो गई हैं।


2021 में पहली पत्नी से लिया था तलाक


विवियन डीसेना ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को हमेशा से अलग रखा है। एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की। साल 2013 में टीवी एक्ट्रेस वाहबिज दोराबजी से विवियन ने शादी की थी। मगर, उनका ये रिश्ता ज्याद सालों तक नहीं चल सका और साल 2017 में दोनों अलग हो गए। विवयन और वाहबिज ने साल 2021 में तलाक ले लिया था। तलाक के बाद ही विवियन ने नौरान के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।

यह भी पढ़ें: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस: शीजान खान को मिली जमानत, 2 महीने रहे थे जेल में बंद


इस सीरियल से की थी करियर की शुरुआत


बात करें विवियन के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है। एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत 'कसम से' सीरियल से की थी। इस शो में उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। इसके बाद उन्हें 'शक्ति: अस्तित्व के एहसास की' में देखा गया, जो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ।


इन सीरियल से मिली थी पहचान


बाद में उन्होंने बेहद लोकप्रिय रोमांटिक ड्रामा सीरीज़ 'प्यार की ये एक कहानी' में एक पिशाच की भूमिका निभाई थी। उन्होंने 'मधुबाला' में 'आरके' का किरदार निभाया और बाद में शो 'शक्ति' में 'हरमन सिंह' के रूप में दिखाई दिए। विवियन डीसेना को आखिरी बार कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'सिर्फ तुम' में देखा गया था।


एक्टिंग करियर से विवियन ने लिया है ब्रेक


बता दें, 'प्यार की ये एक कहानी' और 'मधुबाला' समेत कई लोकप्रिय टेलीविजन शोज में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने-जाने वाले टैलेंटेड एक्टर वर्तमान में अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले रखा हैं। एक्टर के फैन्स को उनकी शादी की खबर सुनकर काफी हैरानी हुई है। उन्होंने विवियन डीसेना को कमेंट्स के जरिए बधाई देनी भी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: ब्लैक जंपसूट में अवनीत कौर ने दिए हॉट पोज, वायरल हुई तस्वीरें

Story Loader