31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डबोक एयरपोर्ट विस्तार के लिए अवाप्त होगी 145 एकड़ भूमि, अधिसूचना जारी

महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और इसके विस्तार की कवायद तेज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 13 Jun 2025, 6:08 PM IST

Udaipur Airport

उदयपुर. महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने और इसके विस्तार के लिए कवायद तेज हो गई है। एक तरफ एयरपोर्ट टर्मिनल को नए स्वरूप में ढालने के लिए नए भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है, दूसरी तरफ एयरपोर्ट विस्तार के लिए प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग ने भूमि अधिग्रहण के लिए अधिसूचना जारी की है। मावली उपखण्ड अधिकारी को प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए प्रशासन नियुक्त किया है। एयरपोर्ट के लिए निजी खातेदाराें की कुल 126.1010 एकड़ (50.9413 हेक्टेयर) का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें मावली और वल्लभनगर तहसील के गांवों की भूमि शामिल है।

अब यहां जमीनों की नहीं हो सकेगी खरीद-फरोख्त

एयरपोर्ट के विस्तार एवं विकास के लिए मावली के डबोक एवं घणोली ग्राम तथा तहसील वल्लभनगर के टुस डांगीयान, रावतपुरा टुस एवं मंदेसर ग्रामों की कुल 126.1010 एकड़ जमीन निजी खातेदारों से अधिग्रहित की जाएगी। अधिसूचना जारी होने के साथ ही राज्य सरकार की अनुमति के बिना अब इन गांवों की इस जमीन का खरीद और बेचान नहीं किया जा सकेगा। न इस पर किसी तरह का निर्माण किया जा सकेगा।

मावली उपखण्ड अधिकारी को दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

जमीन अधिग्रहण को लेकर किसी भी हितधारक को कोई आपत्ति हो तो वह अधिसूचना के प्रकाशन की तिथि से 60 दिन के भीतर उपखण्ड अधिकारी मावली के समक्ष लिखित में दर्ज करा सकता है।

कहां-कितनी जमीन होगी अधिग्रहित

निजी खातेदार

डबोक-14.4646

घाणेली-22.3167

टुस डांगियान-2.4750

रावतपुरा टुस -6.3750

मंदेसर-5.3100

यूआईटी

डबोक -1.1817

घणोली-0.9229

टुस डांगीयान-00

रावतपुरा टुस-2.65

मंदेसर - 3.89

(जमीन हेक्टेयर में)