16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान दिवस: 593 राजकीय मंदिरों में विशेष आरती, 51 प्रमुख मंदिरों में होंगे भव्य आयोजन

उदयपुर. राजस्थान दिवस के अवसर पर 18 मार्च को देवस्थान विभाग की ओर से प्रबंधित प्रदेश के सभी 593 राजकीय मंदिरों में विशेष आरती और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें से 30 राजकीय मंदिर और 21 प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों में यह आयोजन विशेष रूप से भव्य रूप में किया जाएगा। देवस्थान विभाग ने इन 51 प्रमुख […]

2 min read
Google source verification

देवस्थान विभाग।

उदयपुर. राजस्थान दिवस के अवसर पर 18 मार्च को देवस्थान विभाग की ओर से प्रबंधित प्रदेश के सभी 593 राजकीय मंदिरों में विशेष आरती और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें से 30 राजकीय मंदिर और 21 प्रन्यास प्रबंधित मंदिरों में यह आयोजन विशेष रूप से भव्य रूप में किया जाएगा। देवस्थान विभाग ने इन 51 प्रमुख मंदिरों की सूची जारी कर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

देवस्थान विभाग के अनुसार राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशभर के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना, आरती और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। उदयपुर क्षेत्र में प्रत्यक्ष प्रभार के मंदिर श्री हनुमान जी मांझी का घाट, चांदपोल (उदयपुर) तथा मंदिर श्री दीनानाथ महादेव (प्रतापगढ़) मंदिरों में विशेष आयोजन होंगे। इसके साथ ही आत्मनिर्भर श्रेणी के मंदिर श्री रूपनारायण राजसमंद, मंदिर से मंगलेश्वर महादेव चित्तौड़गढ़, मंदिर श्री तेजानंद बिहारी सलूंबर और सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर मंडल में श्री कल्याणरायजीअस्थल मंदिर सूरजपोल और पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ मंदिर श्री द्वारकाधीश कांकरोली में भी आयोजन होंगे।

प्रदेश के इन मंदिरों में भी होंगे आयोजन

प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में जोधपुर का श्री राजराणछोड़जी मंदिर, जैसलमेर का श्री बांके बिहारी मंदिर, बीकानेर का श्री सदाशिव जी मंदिर, जयपुर का चांदनी चौक स्थित बृजनि​धि मंदिर, आमेर का श्री माताजी मंदिर तथा अजमेर जिले का प्रसिद्ध श्री ब्रह्मा जी मंदिर (पुष्कर) भी शामिल हैं। इसी तरह भरतपुर के श्री राधाबिहारी जी मंदिर (धौलपुर), करौली के श्री प्रतापनवल बिहारी जी मंदिर, अलवर के श्री महादेव जी त्रिपोलिया मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में भी राजस्थान दिवस पर विशेष आरती और धार्मिक आयोजन होंगे।

भक्तों की सहभागिता से भी होंगे आयोजन

देवस्थान विभाग के अनुसार इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भागीदारी से धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। जिससे राजस्थान की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को प्रदर्शित किया जा सके।

विभिन्न खंड कार्यालयों में चयनित मंदिरों की संख्या

: : : राजकीय मंदिर

खंड कार्यालय जिले प्रत्यक्ष प्रभार आत्मनिर्भर सार्वजनिक प्रन्यास मंदिर

वृंदावन : राज्य से बाहर: 2 : - : -

कोटा : 4 : 2 : 2 -

भरतपुर : 5 : 1 : 4 : 2

अजमेर : 6 : - 2 : 4

जयपुर–I : 2 : 2 : 1 : 2

बीकानेर : 2 : 1: 1 : -

जयपुर–II : 5: - : - 5

हनुमानगढ़ : 2 : - : 1 : 1

जोधपुर : 8 : 2 : 1 : 5

उदयपुर : 5 : 2: 3 : 2

ऋषभदेव : 2 : 2 : 1 : -

कुल योग : प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर : 14

आत्मनिर्भर मंदिर : 16

सार्वजनिक प्रन्यास प्रबंधित मंदिर : 21