7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छह साल बाद सिटी पैलेस में सार्वजनिक मंच से विभूतियों का सम्मान

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन का 42वां वार्षिक सम्मान समारोह रविवार शाम सिटी पैलेस के माणक चौक में आयोजित हुआ।

source patrika photo

महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन के 42वें सम्मान समारोह में पत्रिका के भुवनेश जैन सहित 104 विभूतियां सम्मानित

उदयपुर. महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउंडेशन का 42वां वार्षिक सम्मान समारोह रविवार शाम सिटी पैलेस के माणक चौक में आयोजित हुआ। इसमें देश-विदेश की 104 विभूतियां को सम्मानित किया। सम्मान समर्पण समारोह में प्रसिद्ध बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरसिया सहित 1 अंतरराष्ट्रीय, 5 राष्ट्रीय, 9 राज्यस्तरीय अलंकरण दिए। राजस्थान पत्रिका के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन को महाराणा मेवाड़ सम्मान दिया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष और प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने अवार्ड दिए।

खास बात ये कि कोरोना काल से पहले 1 मार्च 2020 को सार्वजनिक समारोह के रूप में आयोजन हुआ था। इसके बाद यह पहली बार का मौका है, जब विभूतियों के सम्मान का साक्षी पूरा शहर बना। आयोजन हर साल होते रहे, लेकिन सार्वजनिक मंच के बजाय संक्षिप्त रूप से किया जाते रहे। आयोजन में उदयपुर व मेवाड़ क्षेत्र से कई प्रबुद्धजनों को आमंत्रित किया गया था।

अरविन्द सिंह मेवाड़ के नाम से अवार्ड

पर्यटन क्षेत्र में विशेष योगदान को लेकर मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य अरविन्द सिंह मेवाड़ के नाम से अवार्ड की शुरुआत की गई। पहला अवार्ड आईएचसीएल ग्रुप के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल को दिया गया।