1 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल लेक्चरर प्रतियोगी परीक्षा : सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पूछे गए मेवाड़-वागड़ से जुड़े सवाल

आरपीएससी की ओर से आयोजित स्कूल लेक्चरर (प्रथम श्रेणी शिक्षक) प्रतियोगी परीक्षा में मेवाड़-वागड़ के इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े कई सवाल पूछे गए। प्रश्नपत्र में संयुक्त राजस्थान, माही नदी, घुड़ला पर्व, पर्यटन और मेवाड़ इतिहास से संबंधित प्रश्न शामिल रहे। विशेषज्ञों के अनुसार परीक्षा में राजस्थान सामान्य ज्ञान और क्षेत्रीय विषयों पर विशेष जोर देखने को मिला।

2 min read
Google source verification
School Lecturer (First Grade Teacher) Competitive Examination conducted by RPSC

file photo

उदयपुर. आरपीएससी की ओर से स्कूल लेक्चरर (प्रथम श्रेणी शिक्षक) प्रतियोगी परीक्षा रविवार से शुरू हुई। राज्यभर में बनाए परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए तथा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की जांच की गई। परीक्षा 31 मई से 11 जून तक विभिन्न विषयों के लिए दो पारियों में होगी। प्रक्रिया के तहत स्कूल शिक्षा विभाग में 3225 लेक्चरर पदों को भरा जाएगा।

इस तरह के थे सवाल

परीक्षा विशेषज्ञ प्राचार्य संजय लुणावत, माय मिशन निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा संस्थान के शुभम जैन ने बताया कि पहले दिन जनरल अवेयरनेस एंड जनरल स्टडीज की परीक्षा हुई। इसमें डेढ़ घंटे की अवधि में 150 अंकों के 75 बहुविकल्पात्मक प्रश्न पूछे गए। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का था। प्रथम प्रश्न पत्र में राजस्थान और भारत के इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, मानसिक योग्यता, सांख्यिकी, गणित, हिंदी, अंग्रेजी, समसामयिक, सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीतिक व्यवस्था राजस्थान के भूगोल, शैक्षणिक प्रबंधन, शिक्षा परिदृश्य, नई शिक्षा नीति से संबंधित प्रश्न शामिल थे।

मेवाड़-वागड़ से संबंधित प्रश्न

- संयुक्त राजस्थान के विषय में सही तथ्य है : 'इसकी राजधानी उदयपुर एवं महाराणा भूपाल सिंह को आजीवन राजप्रमुख बनाया गया था।' '18अप्रेल 1948 को जवाहरलाल नेहरू ने इसका उद्घाटन किया था।' 'कोटा के शासक को उपराज प्रमुख बनाया गया था।'

- राजवल्लभ पुस्तक के लेखक कौन थे : मंडन

- घुड़ला किस पर्व से सम्बन्धित है ? : गणगौर

- राजस्थान में वर्ष 2025 में निम्नलिखित में से किस जिला युग्म में अन्तरराष्ट्रीय पर्यटक सर्वाधिक संख्या में आए? : जयपुर तथा उदयपुर

- पर्वत चोटियां पूर्व से पश्चिम के सही क्रम में व्यवस्थित करें : सतूर, तारागढ़, सायरा चोटी( उदयपुर), झारोलापहाड़

- माही की एक सहायक नदियां : सोम, चाप, इरू

- राजस्थान में किन जिलों में जुलाई में वायु दाब 1000 मिली बार से अधिक होता है? : डूंगरपुर तथा बांसवाड़ा

- अकबर की ओर से 1580 ई. में मेवाड़ विजय के लिए भेजे गए अभियान का नेतृत्व किस सेनानायक ने किया था? : अब्दुल रहीम खान खाना

- 1857 की क्रांति के दौरान, किस रियासत के शासक लक्ष्मण सिंह ने क्रांतिकारियों को रसद की व्यवस्था करवाई थी? : शाहपुरा