
आदिवासी बच्चों का जरा सा हुनर उन्हें इस योजना से पहुंचा देगा सपनों की दुनिया में
अब जनजाति अंचल के खिलाड़ी बेटे-बेटियों की तकदीर बदलने वाली है। अंचल के 13 खेल छात्रावासों को खेल अकादमियों में बदला जा रहा है। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है ताकि यहां से खेल के 'हीरे, तराशे जा सके। ऐसे खिलाड़ी तैयार हों, जो राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सके। इतना ही नहीं ओलम्पिक के लिए यहां से खिलाडिय़ों की एक बड़ी पौध तैयार हो सके। पांच जिलों की इन 13 खेल अकादमियों में अलग -अलग खेलों के खिलाडिय़ों को तराशा जाएगा। सभी में मिलाकर सभी में 875 बालक-बालिकाओं को इसमें प्रशिक्षित किया जाएगा। सरकार ने शुरुआत में इन खेल अकादमियों की स्थापना के लिए बेहतर खेल मैदान व उपकरणों के लिए पौने तीन करोड़ का वन टाइम बजट बनाया है।
---------
इन जिलों में ये खेल अकादमियां इन खेलों के खिलाड़ी:
- उदयपुर- 4- हॉकी, एथलेटिक्स, तीरंदाजी, तैराकी (बालक खेल अकादमी खेलगांव), तीरंदाजी, एथेलेटिक्स (बालिका अकादमी मधुबन), वालीबॉल और कुश्ती (बालक खेल अकादमी सरदारपुरा) बास्टेबॉल (बालक खेल अकादमी खेरवाड़ा)
- डूंगरपुर - 2, हैंडबॉल (बालिका खेल छात्रावास पुनाली), तीरंदाजी (बालक खेल अकादमी तिजवड़)
- बांसवाड़ा- 3 बैडमिंटन, तिरंदाजी व एथलेटिक्स (बालक खेल अकादमी लोधा), वालीबॉल (बालिका खेल अकादमी तलवाड़ा), कबड्डी व वॉलीबॉल, (बालिका खेल अकादमी घाटोल)
- प्रतापगढ़ - 2 बैडमिंटन, कुश्ती व जूड़ो(बालक खेल अकादमी प्रतापगढ़), बैडमिंटन, कुश्ती व जूड़ो (बालिका खेल अकादमी प्रतापगढ़ )
- सिरोही- 2, फु टबॉल (बालक खेल अकादमी आबूरोड), वॉलीबॉल व कुश्ती (बालिका खेल अकादमी आबूरोड)
----------------
जनजाति खेल छात्रावास, जिन्हें खेल अकादमियों में बदला गया है। इसमें उदयपुर जिले में 4 है, इसमें बालक छात्रावास खेल गांव, बालक अकादमी सरदारपुरा, बालक अकादमी खेरवाड़ा, बालिका अकादमी मधुबन, डूंगरपुर में बालक खेल अकादमी तिजवड़, बालिका अकादमी पुनाली, बांसवाड़ा में तीन खेल अकादमी खेल छात्रावास लोधा, बालिका खेल छात्रावास तलवाड़ा, बालिका खेल अकादमी घाटोल, बालक व बालिका खेल अकादमी प्रतापगढ़ व सिरोही आबूरोड में बालक व बालिका खेल अकादमी में बच्चों को प्रशिक्षित किया जाएगा। अकादमियों में खेल किट, खेल उपकरण, नि:शुल्क आवास, किताबें व स्टेशनरी विभाग दी जाती है।
--------------
सभी की स्थिति- इन्हें मिलेगा प्रशिक्षण
- बालिकाएं- 400
- बालक- 475
---------------
खेल अकादमी में ये मिलेगा लाभ: डाइट सिस्टम अपगे्रड, मैदान, खेल सुविधाएं, एनआईएस व नेशनल व इन्टरनेशनल स्तर के प्रशिक्षक लगाए जाते है। 200 रुपए प्रति विद्यार्थी प्रति माह अतिरिक्त सप्लिमेंट्री पोषाहार के रूप में खेल अकादमियों के खिलाडिय़ों के लिए दिए जाएंगे। ट्रेक सूट, स्पोट्र्स किट शॉर्टस, टी शर्ट, स्पोटर्स शूज सभी खेलों के खेल सामग्री भी विभाग देगा।
-------
जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन ने बताया कि शुरुआती वन टाइम बजट पौने करीब तीन करोड़ का दिया गया है। इसके बाद में जैसे-जैसे विस्तार होगा बजट उसके अनुरूप तय होगा। इंडोर फेसिलिटी बांसवाड़ा व प्रतापगढ़ में है। बांसवाड़ा में अन्तरराष्ट्रीय स्तर का 50 मीटर का तरणताल तैयार किया जाएगा। इसे 5 करोड़ 80 लाख रुपए का बजट दिया गया है।
खेलगांव में बालक-बालिकाओं की हॉकी एकेडमी चलाई जा रही है, जिसमें अशोक ध्यानचंद प्रशिक्षण दे रहे हैं। इसमें 40 बालक व 30 बालिकाओं को एस्ट्रोटर्फ पर प्रशिक्षित कर रहे हैं। लोधा बांसवाड़ा में तीरंदाजी प्रशिक्षक ओलम्पियन धूलचंद को लगाया गया है। खेल गांव में 100 बालिकाओं का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छात्रावास तैयार किया जा रहा है। इसमें छात्राओं को पढ़ाने से लेकर खेल भी वहीं होंगे। ये परिसर पूरी तरह से आवासीय रहेगा। फिलहाल 25 प्रशिक्षक शिक्षा विभाग के माध्यम से सभी जगह कार्यरत है, जल्द ही एनआईएस (नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ स्पोट्र्स के योग्यताधारी तय खेलों के प्रशिक्षक), अन्तरराष्ट्रीय स्तर के सभी अकादमियों में लगाए जाएंगे।
- प्रमुख शासन सचिव के माध्यम से ये खेलों के टेलेन्ट को देखते हुए ये खेल अकादमीवार तय किए गए हैं। प्रतापगढ़ व बांसवाड़ा के मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम को कलक्टर की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी प्ले व पे योजना में चलाई जाएगी।
------
इनका कहना है
इन खेल अकादमियों के माध्यम से जनजाति अंचल के खिलाड़ी बच्चों को राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करने का मुख्य उद्देश्य है। हमारे पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है समय पर बेहतर सुविधाओं व प्रशिक्षण देकर उन्हें तैयार किया जा सके। विभाग की यह पहल भविष्य में एक से एक स्तरीय खिलाड़ी देगी।
राजेन्द्र भट्ट, संभागीय आयुक्त व आयुक्त जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग उदयपुर
Published on:
28 Jan 2022 08:57 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
