उदयपुर

नशे के कारोबार में युवक के साथ पकड़ी गई युवती, बड़े ड्रग सप्लायर से तार जुड़ने का अंदेशा

भूपालपुरा थाना क्षेत्र के आयड़ में मादक पदार्थ बेचते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है। शहर में यह पहली बार का मामला है, जिसमें नशे के कारोबार में किसी युवती के शामिल पाया गया है।

less than 1 minute read
Sep 13, 2023

उदयपुर। भूपालपुरा थाना क्षेत्र के आयड़ में मादक पदार्थ बेचते हुए एक युवक और युवती को गिरफ्तार किया गया है। शहर में यह पहली बार का मामला है, जिसमें नशे के कारोबार में किसी युवती के शामिल पाया गया है। युवक-युवती के किसी बड़े ड्रग सप्लायर से तार जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी भीलू राणा कॉलोनी कच्ची बस्ती सज्जनगढ़ रोड निवासी गौतम मीणा और आवरी माता कॉलोनी रेती स्टैंड निवासी दीपिका बुनकर को गिरफ्तार किया।

दोनों को आयड़ सुथारवाड़ा में स्थानीय लोगों ने मादक पदार्थ बेचते पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। लोगों का कहना था कि कई दिनों से युवक-युवती क्षेत्र में मादक पदार्थ की आपूर्ति कर रहे थे। संदेह होने पर लोगों ने पकड़ा और पूछताछ की तो दोनों ने मादक पदार्थ बेचने की बात स्वीकार की।

क्षेत्र में हंगामा
जब लोगों ने युवक-युवती को पकड़ा तो क्षेत्र में हंगामा हो गया। मौके पर भीड़ जमा हो गई और लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। ऐसे में भूपालपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले आई। पुलिस दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ खरीद लाने को लेकर बड़े माफिया के बारे में पूछताछ कर रही है।

Published on:
13 Sept 2023 04:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर