24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा देकर देर रात लौट रहे युवक से चाकू की नोंक पर लूट

पीड़ित श्रवण का आरोप है कि घटना के बाद थाने जाने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाने जाने पर उसे ई-मित्र से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया, जहां केवल मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

source patrika photo

सुंदरवास में तीन बदमाशों ने मारपीट की, मोबाइल छीना

उदयपुर. पिछले दिनों सिटी रेलवे स्टेशन रोड पर जयपुर के युवक से लूट की नीयत से मारपीट हो गई थी, वहीं अब राणा प्रतापनगर स्टेशन के पास इसी तरह की घटना सामने आई है। तीन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर युवक से लूटपाट की। युवक रेलवे नर्सिंग भर्ती परीक्षा से लौट कर घर जा रहा था। चाकू की नोक पर लूट और मारपीट की गई।

जानकारी के मुताबिक प्रार्थी श्रवण सेन ने रिपोर्ट दी। बताया कि गत 13 मार्च को वह रेलवे नर्सिंग भर्ती परीक्षा देकर तड़के 3.30 बजे अपने कमरे पर जाने के लिए निकला था। राणा प्रतापनगर रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो नहीं मिलने पर वह पैदल ही रवाना हो गया। ओसवाल प्लाजा के सामने पहुंचा था कि एक सफेद टू व्हीलर पर आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और रुपए मांगने लगे। श्रवण के रुपए होने से मना करने पर एक बदमाश ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने उस पर चाकू तान दिया और मारपीट करने लगा। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन लिया और पासवर्ड पूछने लगे। जान बचाने के लिए श्रवण भागा और पास के एक खाली प्लॉट में कूद गया। कुछ देर बाद बाहर आया तो आरोपी भाग चुके थे। घायल श्रवण ने राहगीरों से मदद मांगी, लेकिन किसी से मदद नहीं मिली। ऐसे में वह खुद ही प्रतापनगर थाने पहुंचा और घटना की जानकारी दी।

एसपी से लगाई गुहार

पीड़ित श्रवण का आरोप है कि घटना के बाद थाने जाने पर उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। थाने जाने पर उसे ई-मित्र से रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा गया, जहां केवल मोबाइल चोरी की रिपोर्ट लिखी गई। इसके बाद भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन 25 मार्च तक भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई तो एफआईआर दर्ज की गई।