
हज यात्रा।
उदयपुर. हज यात्रा-2026 के लिए चयनित हज यात्रियों को तीसरी किश्त जमा कराने के साथ ही अब अलग-अलग शहरों से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई किराया भी अलग-अलग तय किया गया है। उड़ान की दूरी और व्यवस्थाओं के कारण प्रत्येक प्रस्थान केंद्र (एम्बार्केशन प्वाइंट) के अनुसार राशि निर्धारित की गई है, इससे कुल जमा होने वाली किश्त में भी अंतर दिखाई देगा।
भारत हज समिति, मुम्बई के निर्देशानुसार सभी हज यात्रियों को 31 मार्च 2026 तक तीसरी किश्त जमा कराना अनिवार्य होगा। इस किश्त में मुख्य रूप से हवाई यात्रा का किराया, बीमा प्रीमियम तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का खर्च शामिल किया गया है।--
यहां से लगेगा इतना किरायाअहमदाबाद एम्बार्केशन प्वाइंट - 55900 रुपए प्रति हज यात्री
दिल्ली एम्बार्केशन प्वाइंट- 69300 रुपए प्रति हज यात्रीजयपुर एम्बार्केशन प्वाइंट- 62950 रुपए प्रति हज यात्री
मुम्बई एम्बार्केशन प्वाइंट-74750 रुपए प्रति हज यात्रीहज समिति के अनुसार इन राशियों में मुख्य रूप से हवाई यात्रा का किराया शामिल है, जो विभिन्न शहरों से उड़ान की दूरी और प्रबंधन व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।
---तीसरी किश्त में शामिल हैं कई सुविधाएं
निर्धारित राशि में केवल हवाई यात्रा ही नहीं बल्कि कई अन्य महत्वपूर्ण सुविधाओं का व्यय भी सम्मिलित है। इनमें हज यात्री का जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा प्रीमियम, हज सुविधा स्मार्ट घड़ी,अंतरराष्ट्रीय रोमिंग डाटा सुविधा जैसी व्यवस्थाएं भी शामिल की गई हैं।
--कुर्बानी और विशेष मार्ग चुनने पर अतिरिक्त राशि
यदि कोई हज यात्री कुर्बानी हज समिति के माध्यम से करवाने का विकल्प चुनता है, तो उसे निर्धारित राशि के अतिरिक्त 17,280 रुपए प्रति हाजी जमा कराने होंगे। इसी प्रकार शिया हज यात्रियों में जिन यात्रियों ने जोहफा मीकात तथा बाया जद्दा मार्ग से यात्रा का विकल्प चुना है, उन्हें 5,520 रुपये प्रति हाजी अतिरिक्त जमा कराने होंगे।--
रूबात में ठहरने वाले यात्रियों को मिलेगा रिफंडजिन हज यात्रियों को रूबात में ठहरने की अनुमति प्राप्त हुई है, उन्हें बाद में आवास से संबंधित अतिरिक्त राशि वापस कर दी जाएगी।--
ऑनलाइन और बैंक के माध्यम से भी जमा हो सकती है राशिहज यात्री भारत हज समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी वास्तविक जमा राशि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा शेष भुगतान के लिए चालान तैयार कर सकते हैं। भुगतान के लिए कई विकल्प उपलब्ध
किए गए है। इनमें क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, अंतरजाल बैंकिंग, ई-भुगतान सुविधा,हज सुविधा मोबाइल अनुप्रयोग शामिल है। इसके अलावा हज यात्री भारतीय स्टेट बैंक तथा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में पे-इन-स्लिप भरकर भी निर्धारित खाते में राशि जमा कर सकते हैं।---
समय पर भुगतान नहीं करने पर रद्द होगी यात्राहज समिति ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च 2026 तक निर्धारित राशि जमा नहीं कराने पर हज यात्रा स्वतः रद्द मानी जाएगी तथा उस स्थान पर प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदकों का चयन कर लिया जाएगा।
Published on:
26 Mar 2026 02:05 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
