
file photo
उदयपुर. डीलरों के साथ मीटिंग करने अबोहर गए हिरण मगरी निवासी फर्टिलाइजर कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट की रविवार को मौत हो गई। वे सुबह अबोहर की होटल सनबीम के एक कमरे में रविवार सुबह मृत मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के बेटे को पुलिस ने सूचना दी। वे सोमवार को फ्लाइट से दिल्ली और फिर अबोहर पहुंचेंगे।
पंजाब पुलिस के एएसआइ अमन कुमार ने बताया कि हिरण नगरी सेक्टर-6 निवासी प्रबल कानूनगो की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों से पहचान की पुष्टि हुई। वे फर्टिलाइजर कंपनी पटेल फोस्केम लिमिटेड में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर कार्यरत थे। उनके ड्राइवर सादुलशहर निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार को अबोहर में कंपनी के डीलरों के साथ बैठक प्रस्तावित थी। इसी सिलसिले में वे शनिवार शाम अबोहर पहुंचे और होटल सनबीम के कमरा नंबर 104 में ठहरे थे। वह स्वयं सादुलशहर लौट गया था।
रविवार सुबह कई बार फोन करने के बावजूद जब प्रबल कानूनगो ने कॉल रिसीव नहीं की और कमरे का दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो होटल प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद होटल मैनेजर ने पुलिस को बुलाया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां वे बैड पर मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना परिजनों और कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
रात में खाया खाना
रात साढ़े 9 बजे तक उन्होंने खाने का ऑर्डर दिया। खाने में प्रबल कानूनगो को चावल और सब्जी उन्हें परोसी गई। पुलिस को कमरे से एक शराब की बोतल मिली है। कमरे में किसी प्रकार की दवा बरामद नहीं हुई। टेबल पर रात का कुछ बचा हुआ खाना भी पड़ा मिला। पुलिस जांच में कमरे के अंदर किसी प्रकार के संघर्ष, झगड़े या जबरन प्रवेश के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने अभी तक मामले में किसी के खिलाफ एपफआइआर दर्ज नहीं की है। थाने में सिर्फ सूचना रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारण स्पष्ट होने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Updated on:
08 Jun 2026 06:13 pm
Published on:
08 Jun 2026 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
