16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खतरनाक टर्न पर हादसा : 12 फीट गड्ढे में गिरी कार, युवक की मौत

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। करीब 14 दिन पहले भी यहां एक युवक की मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा बाउंड्री, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग दोहराई है।

source patrika photo

सुखेर क्षेत्र में देर रात हादसा, 14 दिन में दूसरी मौत से उठे सवाल

उदयपुर.
सुखेर थाना क्षेत्र में खतरनाक मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर 12 फीट गहरे गड्ढे में गिर गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि बोहरा गणेशजी निवासी हिमांशु सालवी पुत्र रामचन्द्र सालवी और राहुल सिंह मंगलवार देर रात करीब 11 बजे खेलगांव के पास हनुमानजी मंदिर टर्न से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरा। हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु भाजपा जिला शहर महामंत्री देवीलाल सालवी के दामाद हैं।

14 दिन में दूसरी घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण बना हुआ है। करीब 14 दिन पहले भी यहां एक युवक की मौत हो चुकी है। क्षेत्रवासियों ने सुरक्षा बाउंड्री, रिफ्लेक्टर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग दोहराई है।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग