
उदयपुर में यहां जीजा-साला की हुई एक साथ मौत, हादसे से गुस्सा लोगों ने कर दिया ऐसा
फतहनगर. फतहनगर से गांव जा रहे बाइक सवार साला-जीजा की गुरुवार को रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसा सनवाड़-दरीबा रोड पर शाम 5.20 बजे करीब हुआ। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रास्ता जाम कर दिया।
जानकारी के अनुसार फतहनगर से घर जाते समय दरीबा रोड पर फतहनगर से दरीबा जा रही रोडवेज बस ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
बाइक सवार चराणा निवासी रामचन्द्र (40) पुत्र माधुलाल जाट और मेड़ीखेड़ा निवासी सुरेश (30) पुत्र मदनलाल जाट की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद लोगों ने रास्ता जाम कर दिया। फतहनगर और मावली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन लोगों ने शव को उठाने से इनकार कर किया।
पुलिस की समझाइश पर मौके पर मौजूद परिजनों ने रास्ता नहीं खोला। लोगों ने मुआवजे की मांग की। घटनास्थल पर पहुंचे उदयपुर ग्रामीण एएसपी नारायणसिंह राजपुरोहित, मावली उपखण्ड अधिकारी जितेन्द्र ओझा समझाइश कर रहे हैं। रोडवेज बस को रेलमगरा पुलिस ने कब्जे में लिया है।
READ MORE: बाघपुरा लैम्पस को दी वैकल्पिक व्यवस्था, सलदरी राशन डीलर का लाइसेंस निलम्बित
झाड़ोल. उपखण्ड क्षेत्र के सलदरी राशन डीलर को अनियमितता की शिकायत पर गुरुवार को डीएसओ ने लाइसेंस निलंबित कर दिया। उल्लेखनीय है कि सलदरी राशन डीलर की ओर से उपभोक्ताओं को राशन समय पर नहीं देने एवं कम मात्रा में देने, पीओएस मशीन की जगह कच्ची पर्ची देकर गेहंू नहीं देने की शिकायत थी। इस पर गुरुवार को जिला रसद अधिकारी बनवारीलाल मीणा ने सलदरी राशन डीलर रूपलाल मीणा को निलम्बित कर दिया। वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बाघपुरा लैम्पस को जिम्मेदारी सौंपी गई।
Published on:
18 May 2018 03:16 pm
