
flights
महाराणा प्रताप एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की 1 फ्लाइट और इंडिगो की मुंबई जाने वाली 1 फ्लाइट मंगलवार को रद्द रहेगी। दरअसल, मुंबई एयरपोर्ट के रन-वे को रख-रखाव के कारण मंगलवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा। ऐसे में उदयपुर से दोपहर के समय मुंबई पहुंचने वाली और मुंबई से आने वाली फ्लाइट्स इससे प्रभावित होंगी। वर्तमान में मुंबई के लिए उदयपुर से 4 फ्लाइट्स हैं। इसमें इंडिगो की 2, 1 एयर इंडिया और 1 विस्तारा एयरलाइंस की है।
विस्तारा की फ्लाइट सुबह आएगी
पर्यटन व्यवसायी अशोक जोशी ने बताया कि मुंबई एयरपोर्ट के रन-वे बंद के कारण एयर इंडिया की 1 फ्लाइट रद्द की गई है। ये फ्लाइट दोपहर 3.30 बजे मुंबई से उदयपुर आती है और 4.20 बजे मुंबई रवाना होती है। इसके अलावा इंडिगो की शाम 4.20 बजे की 1 फ्लाइट भी रद्द की गई है। वहीं, विस्तारा की मुंबई जाने वाली फ्लाइट का समय परिवर्तन कर दिया गया है। ये फ्लाइट मुंबई से दोपहर 1.45 बजे उदयपुर आती है और दोपहर 2.20 बजे मुंबई रवाना होती है। अब ये फ्लाइट सुबह 8.30 बजे उदयपुर से मुंबई जाएगी।
एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट अब आ रही बदले समय पर
इधर, महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर 1 मई से उदयपुर-दिल्ली-उदयपुर की फ्लाइट अब बदले समय पर आ रही है। एयर इंडिया की उड़ान एआई 469 दिल्ली से 10.55 बजे रवाना होकर 12.15 पर उदयपुर और उदयपुर से दोपहर 1 बजे रवाना होकर दोपहर 2.30 बजे दिल्ली पहुंचाती है। पहले उदयपुर से ये उड़ान 3.05 बजे रवाना होती थी और यात्री शाम 4.30 बजे दिल्ली पहुंचा करते थे।
Updated on:
02 May 2023 01:57 pm
Published on:
02 May 2023 01:52 pm

बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
