8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: मंच से संबोधित करते पूर्व सरपंच को आया हार्ट अटैक, CPR देने पर भी नहीं बची जान

उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंच पर उद्बोधन देते वक्त पूर्व सरपंच को हार्ट अटैक आ गया। पूर्व सरपंच को समारोह स्थल पर ही एक शिक्षक ने सीपीआर दिया लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका।
less than 1 minute read
Google source verification
पूर्व सरपंच को सीपीआर देते शिक्षक, पत्रिका फोटो

पूर्व सरपंच को सीपीआर देते शिक्षक, पत्रिका फोटो

उदयपुर में एक सरकारी स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मंच पर उद्बोधन देते वक्त पूर्व सरपंच को हार्ट अटैक आ गया। अचानक हुए घटनाक्रम से समारोह में हड़कंप मच गया। हालांकि पूर्व सरपंच को समारोह स्थल पर ही एक शिक्षक ने सीपीआर दिया और अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पूर्व सरपंच को मृत घोषित कर दिया। पूर्व सरपंच की मौत की खबर सुनकर गांव में शौक की लहर दौड़ गई।

मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में आमंत्रित

उदयपुर जिले में यह घटना फलासिया ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल सरादीत में समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में गांव के पूर्व सरपंच भैरूलाल गोदड़ा (55) को आमंत्रित किया गया। भैरूलाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली और उसके बादी मंच पर उद्बोधन देने पहुंचे। उन्होने जैसे ही अपना उद्बोधन शुरू किया तो अचानक लड़खड़ाकर नीचे गिर गए। मौके पर मौजूद स्कूल स्टाफ ने उन्हे तुरंत संभाला।

सीपीआर देने पर भी नहीं बची जान

समारोह में पूर्व सरपंच भैरूलाल गोदड़ा को तबीयत बिगड़ने पर मंच पर मौजूद प्रधानाचार्य लक्ष्मण गमेर और अन्य लोगों ने संभाला। प्रधानाचार्य लक्ष्मण ने बताया, इस दौरान पूर्व सरपंच भैरूलाल को सीपीआर दी गई।

सीपीआर देने के बाद स्कूल से करीब पांच किलोमीटर दूर मादड़ी सीएचसी लेकर गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे उदयपुर रेफर कर दिया। महाराणा भूपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने भैरूलाल गोदड़ा को मृत घोषित कर दिया।
भैरूलाल गोदड़ा खाटी कमदी पंचायत के तीन बार सरपंच रहे थे।