
उदयपुर. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मंगलवार को रोड शो के लिए उदयपुर पहुंचे।

शाह का भाजपा पदाधिकारियों ने अगवानी कर स्वागत किया। वहींं, शाह ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

इसके बाद शाह उदयपुर के टाउनहॉल पहुंचे जहां से उनका रोड शो शुरू हुआ। उनके रोड शो में भारी भीड़़ नजर आई।

सूरजपोल चौकी पर रोड शो के दौरान स्वागत में खड़़े़े कार्यकर्ताओं ने उपरणा ओढ़़ाकर शाह काेे लाल रंग की मखमली म्यान में तलवार भेंट की। शाह ने म्यान से तलवार निकाल कर लहराते हुए कार्यकर्ताओं में चुनावी रण जीतने का जोश भर दिया।

लोगों का अभिवादन कर बंद मुटठी कर मजबूती से चुनाव जीतने का इशारा भी किया। शाह के रोड शो में कार्यकर्ताओं की भीड़़ केसरिया साफे में उमड़़ी।