
मेनार. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये एक-एक दिन कीमती है । विदेश या केरल,कर्नाटक, महाराष्ट्र,पंजाब राज्यों या भीलवाड़ा, चित्तौड़ जिलों से पिछले 10 -12 दिनों में अपने घर लौटे लोगों के बारे में जानकारी एकत्रित कर चिकित्सा विभाग को सौंप दी है। जिला कलेक्टर द्वारा जारी सख्त निर्देशों के बाद वल्लभनगर उपखण्ड वल्लभनगर शैलेष सुराणा ने क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों के कार्मिकों की ड्यूटी लगाकर वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में बाहर राज्यो एव विदेश यात्रा से लौटे लोगों की सर्वे रिपोर्ट तैयार की गई। गांवों में शिक्षक, पंचायत अन्य कर्मचारीयो ने सर्वे कार्य के दौरान कोरोना से बचाव हेतु राज्य सरकार अनुसार प्रदत निर्देश व आवश्यक सावधानी बरतते हुए तथा मास्क सैनिटाइजर आदि का उपयोग करने की प्रकिया बताई। क्षेत्र के अमरपुरा खालसा , बामणिया , बाँसड़ा आदि गांवो में भी सर्वे किया गया। अमरपुरा खालसा में बाहर से हाल ही में लाैैटे 50 लोगोंं की सूची भेजी गई। प्रभारी अधिकारी दिलीप व्यास एव पीईओ झालम सिंह सारंगदेवोत ने बताया की उच्च अधिकारियों के निर्देशन में नियुक्त टीम द्वारा कोरोना वायरस के लिए डोर टू डोर सर्वे किया गया, वहींं दूसरे राज्य और विदेश से आने वाले लोगों की पहचान करके हाथ पर मुहर लगा कर चिन्हित किया गया और प्रशासन को उनकी सूचना दी गई। चिन्हित लोगों को 14 दिन तक घर पर रहने के पाबंद किया गया। मेनार कस्बे में ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों द्वारा भी सजगता हेतु डोर टू डोर सर्वे किया गया जिसमेंं 69 लोगोंं को नाेेटिस जारी किया गया है। जिन्हें अलग से रहने और बाहरी लोगो से नही मिलने हेतु निर्देशित किया है।
इनका कहना ये है :
भींडर ब्लॉक क्षेत्र के समस्त सीएचसी एव पीएचसी पर जनरल स्क्रीनिंग की जा रही है । किसी प्रकार का सन्देह होने पर उन्हें एमबी चिकित्सालय भेजा जा रहा है । ब्लॉक भींडर क्षेत्र में एक भी कोरोना पोजेटिव केस रिपोर्टेड नहींं है । पत्रिका के माध्यम स लोगोंं से अपील है कि जो भी अन्य राज्य एवंं विदेश यात्रा कर लौटा है वे अपने नजदीकी चिकित्सा सेंटर पर स्क्रीनिंग अवश्य करवाये एव सूचना विभाग को देंं।
डॉ. महेंद्र कुमार लोहार , मुख्य ब्लॉक चिकित्साधिकारी भींडर
Published on:
24 Mar 2020 08:11 pm
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
