4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर उदयपुर शहर में अपराध कम नहीं हुए तो हो सकता है ऐसा, इन्होंने दी चेतावनी

गत दो वर्ष से उदयपुर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ चढ़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jyoti Jain

•

Updated: 30 Jun 2018, 12:27 PM IST

crime and murder in udaipur, udaipur police department

अगर उदयपुर शहर में अपराध कम नहीं हुए तो हो सकता है ऐसा, इन्होंने दी चेतावनी

चन्दन सिंह देवड़ा / उदयपुर. शेखावत मंच ने भी शहर में बिगड़ते माहौल पर गृहमंत्री पर हमला बोला। मंच के शांतिलाल चपलोत, मांगीलाल जोशी समेत कई लोग एएसपी सिटी से मिले और साफ शब्दों में कहा कि शहर में कानून- व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। अपराधी बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं और गृहमंत्री केवल मोदी की सभाओं में भीड़ जुटाने के जतन कर रहे हैं। पुलिसिया इकबाल कायम करने के लिए विभाग के अधिकारी जिम्मेदार हैं जिनकी नकेल ढीली पड़ी हुई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शहर में अपराध इसी तरह बढ़ता रहा तो शेखावत मंच उदयपुर बंद करेगा। जोशी ने कहा कि यशवंत हत्याकांड और अगली ही रात में कालका माता मंदिर, गणेशनगर, अशोकनगर, भूपालपुरा, सुखेर आदि क्षेत्रों में बदमाशों द्वारा डेढ़ दर्जन वाहनों के शीशे फोडऩे की घटनाओं ने गश्त व्यवस्था की पोल खोल दी है। गत दो वर्ष से उदयपुर में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ चढ़ रहा है। थानों में भ्रष्टाचार बढ़ा है लेकिन यह विभाग के मुखिया को यह नजर नहीं आ रहा है।

READ MORE: उदयपुर में नशेड़ियों ने आधी रात में मचाया ऐसा उत्पात कि देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे, वीडियो में देखिए कैमरे में कैद हुई उनकी ये काली करतूत


गौरतलब है कि गुरुवार देर रात को हिरणमगरी सेक्टर 3 निवासी यशवंत शर्मा, अपनी बेटी नेहा और दोहिते विहान के साथ अहमदाबाद से बस के जरिये एक बजे उदियापोल पहुंचे थे। जहां पर वे टैक्सी का इंतजार कर रहे थे, तभी वैन में आए लोगों ने उन्हें हिरणमगरी छोड़ देने की बात कहते हुए बिठा लिया। बाद में वे वैन को फिशरीज कॉलेज की तरफ सुनसान मार्ग पर ले जाने लगे तो शर्मा ने इसका विरोध किया।

इस पर कार में सवार चार जनों में से आगे बैठे अपराधी ने शर्मा पर चाकूओं से हमला कर दिया, जबकि अन्य ने नेहा और विहान को पकड़े रखा। अत्यधिक रक्तस्राव होने से यशवंत की मौके पर मौत हो गई। आरोपी नेहा और विहान को चलती गाड़ी से पटक कर फरार हो गए। हत्यारे यशवंत और नेहा का मोबाइल एवं पर्स लूट ले गए।