7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहब्बत की दुकान का तो पता नहीं नफरत का मेगा मॉल खोलकर चल रहे हैं: ठाकुर

राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का तो पता नहीं, लेकिन नफरत का मेगा मॉल खोलकर चल रहे हैं। कोई हिंदुओं का अस्तित्व मिटाना चाहता है तो कोई सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं।

2 min read
Google source verification
मोहब्बत की दुकान का तो पता नहीं नफरत का मेगा मॉल खोलकर चल रहे हैं: ठाकुर

मोहब्बत की दुकान का तो पता नहीं नफरत का मेगा मॉल खोलकर चल रहे हैं: ठाकुर

उदयपुर. राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का तो पता नहीं, लेकिन नफरत का मेगा मॉल खोलकर चल रहे हैं। कोई हिंदुओं का अस्तित्व मिटाना चाहता है तो कोई सनातन धर्म को खत्म करना चाहते हैं। घमंडिया इंडी गठबंधन के नेता बार-बार कहते हैं कि सनातन धर्म को खत्म करेंगे। राहुल गांधी संविधान को बचाने का प्रचार दुनिया में करते हैं। अब इनके मुंह में दही जम गया है। वे मौन अवस्था में चले गए, यह चुप्पी बहुत कुछ कहती है। नफरत की दुकान खोलने का लाइसेंस राहुल ने दिया है। जो संविधान का भी उल्लंघन कर रहे हैं और लोकतंत्र को भी तोड़ रहे हैं। संविधान को ही कुचलने का काम इंडी गठबंधन के नेता कर रहे हैं।

यह बात केन्द्रीय सूचना प्रसारण, खेल और युवा मामलात मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। वे शुक्रवार को उदयपुर प्रवास के दौरान पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जा रहा है और लोकतंत्र को कैसे कुचला जा सकता है, इसका उदाहरण कांग्रेस ने दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई और मीडिया को दबाया। एक बार फिर इंडी गठबंधन ने मीडिया को दबाने का उदाहरण दिया है। ये गठबंधन एंटी दलित, एंटी मीडिया, एंटी नेशन, एंटी कॉन्टीट्यूशन है। इसका नाम ‘एंटी अलायन्स’ रखना चाहिए।

कन्हैया को मदद क्यों नहीं मिली

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कन्हैया हत्याकांड को याद करते हुए कहा कि कन्हैया का सिर कलम कर दिया गया। वह पुलिस वालों से मदद मांगने गया था। तब पुलिस सो रही थी क्या? आरोपियों को बेल भी मिल जाती है, जो कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है। जनता के दिलों में यहां अपराध की छाप है। जनता इसका जवाब देगी।

गहलोत सरकार को कहा ’गहलूट सरकार

ठाकुर ने प्रदेश में गहलोत सरकार को ’गहलूट सरकार’ नाम दिया। कहा कि इस महिला विरोधी, दलित विरोधी, आदिवासी विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। परिवर्तन यात्रा में भीड़ का गुस्सा गहलूट सरकार के खिलाफ है। यहां पुलिस के लोग दुष्कर्म करके हत्या कर देते हैं। सीएम गहलोत ने हथियार डाल दिए हैं। गुंडों-माफियाओं का बोलबाला है।

पेट्रोलियम दरों पर प्रहार

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने पेट्रोल पम्प डीलर्स की हड़ताल को भुनाते हुए कहा कि गहलोत साढ़े चार साल जनता को लूटते रहे। पेट्रोल पम्प राजस्थान के ही बंद क्यों है, क्योंकि यहां की जनता को पैसा ज्यादा देना पड़ रहा है। पेट्रोलियम के भाव अन्य राज्यों से ज्यादा है। नतीजा ये कि राजस्थान की सीमा के 300 पम्प बंद हो गए।

राजस्थान की घटनाओं पर बात

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने प्रियंका गांधी का नारा ’लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ पर बोलते हुए कहा कि राजस्थान में लड़कियों के साथ हुई घटनाओं पर सरकार पर्दा डालती है। ऐसा बार बार होता है। कांग्रेस के बड़े नेता भाई-बहन आते हैं। संसद में बड़े-बड़े प्रवचन देते हैं। राजस्थान में बांसवाड़ा आते हैं, लेकिन भीलवाड़ा नहीं जाते, जहां घटना हुई। क्योंकि यहां उनकी सरकार है।

आतंकी हमले का लेंगे बदला

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि देश में 26/11 के हमले के बाद भी कुछ लोग मूकदर्शक थे। सोनिया गांधी-मनमोहनसिंह की सरकार मौन अवस्था में थी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरूजी के दिए जख्म देश नहीं भूल पाया है। उन्हीं जख्मों पर मोदी सरकार ने मरहम लगाया है। बीते 9 साल में आतंकवाद खत्म किया। अभी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसका बदला लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग