19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Elementary Education: अब बच्चों के रिजल्ट से तय होगी जिले की रैंकिंग, जिले से बनेगा राज्य का स्कोर

प्रारम्भिक शिक्षा के विद्यार्थी दिलाएंगे अपने जिले को नंबर , देंगे नेशनल अचीवमेंट सर्वे टेस्ट 13 नवंबर को...
2 min read
Google source verification
Elementary Education

प्रशांत डोडिया/ उदयपुर . राज्य में प्रारम्भिक शिक्षा की कक्षा तीन, पांच व आठ के विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर का परीक्षण जांचने के लिए नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा होगी। परिणाम के आधार पर प्रदेश के प्रारंभिक शिक्षा में शैक्षिक स्तर की रैंकिंग तय होगी। जिले के आधार पर ही राज्य की भी रैंकिंग होगी।


प्रदेश के माध्यमिक व प्रारम्भिक शिक्षा विभाग से जुड़े इन कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा पूर्व तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। एसआईईआरटी उदयपुर व एनसीईआरटी नई दिल्ली के की ओर से नेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा 13 नवम्बर को होगी। बताया गया कि प्रदेश के 33 जिलों में कक्षा तीन व पांच के लिए 61-61 व कक्षा आठ के लिए 51 विद्यालयों का चयन हर जिले में होगा। एसआईईआरटी के उप निदेशक नारायणलाल प्रजापत ने बताया कि तीन कक्षाओं की परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सूचना चार-पांच दिन में सभी जिलों से आ जाएगी। आधार कार्ड नामांकन के बिना विद्यार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे।

READ MORE: उदयपुर का ये विश्वविद्यालय 18 साल से तरस रहा था प्रशासनिक भवन को, आखिर मिला भवन

इन विषयों की होगी परीक्षा
डीईओ द्वितीय प्रारम्भिक गिरिजा वैष्णव ने बताया कि उदयपुर जिले में 117 प्रारम्भिक शिक्षा के व 56 माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले स्कूल के 3807 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। कक्षा 3 व 5 के विद्यार्थियों के लिए हिंदी, गणित व पर्यावरण तथा कक्षा आठ के लिए हिंदी, गणित व सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।


ऐसे करनी पड़ेगी तैयारी
परीक्षा में प्रश्न पत्र का फॉर्मेट एसआईईआरटी की ओर से दिया जा रहा है। इस आधार पर परीक्षा देने वालों बच्चों को विशेष तैयारी कराई जाएगी। जिन स्कूलों में अध्यापकों की कमी है, वहां बीएड इंटन्र्स से तैयारी करवाने के आदेश भी दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा से पूर्व दीपावली अवकाश होने पर अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी ताकि पढ़़ा़ई पर असर ना पड़ेेे।।