20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी हाजिरी-बोनस अंकों का खेल, वायरल वीडियो-ऑडियो से भर्ती में गड़बड़ी पर उठे सवाल

आरएनटी मेडिकल कॉलेज का मामला- ठेका कर्मचारियों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उदयपुर. आरएनटी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में ठेका कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में वायरल एक ऑडिया़े-वीडियो में बोनस अंकों के नाम पर फर्जी हाजिरी और अनुभव के जरिए अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देने के आरोप लगे […]

2 min read
Google source verification
मामले से जुड़ा एक ऑडियो-वीडियो सामने आया है, इसमें कथित तौर पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसों के लेन-देन की बात कही जा रही है। वीडियो में यह संकेत मिलते हैं कि ठेका नौकरी दिलाने के लिए उम्मीदवारों से रकम ली जा रही है।

source patrika photo

आरएनटी मेडिकल कॉलेज का मामला- ठेका कर्मचारियों की भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा

उदयपुर. आरएनटी मेडिकल कॉलेज और उससे जुड़े अस्पतालों में ठेका कर्मचारियों की भर्ती को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में वायरल एक ऑडिया़े-वीडियो में बोनस अंकों के नाम पर फर्जी हाजिरी और अनुभव के जरिए अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ देने के आरोप लगे हैं। इससे न केवल भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठे हैं, बल्कि मरीजों की सेवाओं और सरकारी खजाने पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी और सामने आ रहे तथ्यों से यह मामला संगठित घोटाले की ओर इशारा करता है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

तीन बड़े अस्पताल जांच के घेरे में

इस पूरे प्रकरण में महाराणा भूपाल राजकीय अस्पताल, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय का नाम सामने आ रहा है। ये सभी अस्पताल आरएनटी मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए हैं और यहां ठेका कर्मचारियों की नियुक्ति, उपस्थिति और भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी की बात सामने आ रही है।---

बोनस नंबर के नाम पर फर्जी हाजिरी

सूत्रों के अनुसार, ठेका कर्मचारियों को बोनस नंबर देने के नाम पर फर्जी हाजिरी दर्ज की जा रही है। कई मामलों में कर्मचारियों की उपस्थिति कागजों में पूरी दिखाई जाती है, जबकि वे वास्तव में ड्यूटी पर मौजूद नहीं होते। इस तरीके से अतिरिक्त भुगतान उठाया जा रहा है।

नर्सिंग कर्मियों को मिलते हैं 10 बोनस अंक

जानकारी के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया में नर्सिंग कर्मियों को अनुभव या सेवा के आधार पर 10 बोनस अंक दिए जाते हैं। आरोप है कि इसी प्रावधान का दुरुपयोग किया जा रहा है। फर्जी हाजिरी और गलत अनुभव के आधार पर इन बोनस अंकों को हासिल कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया जा रहा है।---

ऑडियो-वीडियो में सामने आए गंभीर आरोप

मामले से जुड़ा एक ऑडियो-वीडियो सामने आया है, इसमें कथित तौर पर नौकरी लगाने के नाम पर पैसों के लेन-देन की बात कही जा रही है। वीडियो में यह संकेत मिलते हैं कि ठेका नौकरी दिलाने के लिए उम्मीदवारों से रकम ली जा रही है।---ठेका कर्मचारियों की भर्ती और भुगतान प्रक्रिया में सामने आए आरोपों की हम गंभीरता से जांच करेंगे। यदि किसी तरह की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। हमारा लक्ष्य अस्पताल में पारदर्शिता और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करना है।

डॉ. राहुल जैन, प्रिंसिपल, आरएनटी मेडिकल कॉलेज