फतहसागर की पाल पर एक्वेरियम का शुभारंभ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया
उदयपुर . झीलों की नगरी के निवासियों और पर्यटकों के लिए फतहसागर की पाल पर देश का पहला वर्चुअल फिश एक्वेरियम का शुभारंभ शनिवार को हुआ। एक्वेरियम का शुभारंभ गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने किया। कार्यक्रम में ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, महापौर चंद्रसिंह कोठारी, यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली, यूआईटी सचिव रामनिवास मेहता, निदेशक कैलाश खंडेलवाल आदि मौजूद थे। शहर के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए इस फिश एक्वेरियम में 150 टैंकों में 16 देशों से लाई गई 216 प्रकार की मछलियांं हैंं । एक्वेरियम में एक अनूठा मछलियों का संसार है, जहां तरह-तरह की मछलियां हैं। शहरवासियों के लिए यह एक नया आकर्षण होगा। एक्वेरियम का समय सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा।
एक्वेरियम की विशेषता
- इसमें करीब 150 प्रकार की मछलियों को डिस्प्ले किया जाएगा।
- एक्वेरियम में जो मछलियं होगी उसमें विदेशी प्रजातियां भी होगी।
- रंगीन मछलियों से भरा एक्वेरियम में एक आभासी (वर्चुअल) दुनिया होगा
- पहले चरण पर पांच करोड़ रुपए खर्च किए गए।
दूसरे चरण में यह सब होगा
- अंडर वॉटर शो दिखाएंगे
- कैफेटरिया विकसित करेंगे
- मछलियों के शोध पर प्रबंधन।
- दूसरे चरण पर तीन करोड़ रुपए का प्रस्ताव
फतहसागर पर ट्यूरिस्ट के लिए कई प्वाइंट
- फतहसागर झील
- फतहसागर पाल
- एक्वेरियम
- विभूति पार्क
- मोतीमगरी
- गुरु गोविंद सिंह पार्क
- नेहरू पार्क
- नीमज माता
- मेवाड़ दर्शन दीर्घा
यह होगा प्रवेश शुल्क
- श्रेणी शुल्क
- बच्चे 50
- भारतीय 100
- विदेशी 200
(रुपए)
इस तरह की हैं मछलियां
फिश एक्वेरियम का नाम अंडर द् सन है। इसकी खासियत इसका कोडेक टैंक है जिसके बीच में जाकर पर्यटक मछलियों को बेहद करीब से देख सकते हैं। इसे इस प्रकार बनाया गया है कि आप इसके अंदर घुस सकते हैं। फिर चारों तरफ मछलियां ही दिखेंगी। दावा है कि भारत के किसी भी फिश एक्वेरियम में फिलहाल ऐसा टैंक नहीं है।
एक्वेरियम की झलकियां