
राजसमंद. धोइंदा स्थित राजसमंद की गादीपति किन्नर पारसमणि भुआजी की गोशाला के बाहर साढ़े पांच फीट लंबा कोबरा सांप दिखाई देने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गादीपति पारस भुआ ने तत्कालवन्यजीव प्रेमी नवीन गहलोत को इसकी सूचना दी। गहलोत अपनी टीम के सदस्य विकास सालवी, यशवंत गहलोत और चीकू के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम नेकोबरा का सफल रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित रूप से प्लास्टिक के डिब्बे में रखा। इसके बाद वन विभाग के वनरक्षक किशन गायरी को सूचना दी तथा कोबरा को जंगल में छोड़ दिया गया। गादीपति पारस भुआ ने गहलोत और उनकी टीम के कार्य की प्रशंसा की।
Updated on:
06 Aug 2026 06:00 am
Published on:
06 Aug 2026 06:00 am
