7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Forest Guard : चार साल से चल रही प्रक्रिया, अब भी नौकरी का इंतजार

Forest Guard Recruitment: वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2020 का विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है। ऐसे में प्रदेश के हजारों युवा आज भी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं।
3 min read
Google source verification
Forest Guard : चार साल से चल रही प्रक्रिया, अब भी नौकरी का इंतजार

Forest Guard : चार साल से चल रही प्रक्रिया, अब भी नौकरी का इंतजार

मधुसूदन शर्मा

Forest Guard Recruitment: वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2020 का विवाद अभी तक नहीं सुलझ पाया है। ऐसे में प्रदेश के हजारों युवा आज भी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। चार साल से चल रही प्रक्रिया में बार-बार विज्ञप्तियों में संशोधन, एक्स सर्विस मैन के आरक्षण के कारण यह भर्ती विवादों में है। इस पर युवाओं ने न्यायालय की शरण ली। हालांकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम तो जारी कर दिए गए, लेकिन कुछ मामले ऐसे रहे जिनके कारण परिणाम जारी नहीं हो सके। इन विवादों के चलते मामला लंबित रह गया। लेकिन न्यायालय की ओर से परिणाम जारी करने का मामला आचार संहिता लगने से पूर्व निपटाने के आसार हैं। वहीं, वनरक्षक अभ्यर्थी छोटूराम गोदारा, रामकिशोर ईनाणिया, राहुल पंडित आदि ने भर्ती का परिणाम जल्द जारी करने की मांग की है।

यूं समझें भर्ती का गणित

- वनरक्षक भर्ती की प्रथम विज्ञप्ति 11 नवंबर 2020 को आई।

- इसमें कुल 1041 पद थे। एक्स सर्विसमैन के 292 पद थे।

- एक्स सर्विसमैन को कुल भर्ती का 12.5 प्रतिशत आरक्षण दिया था।

- 7 दिसंबर 2020 को कर्मचारी चयन बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी किया।

- इसमें वनरक्षक भर्ती के लिए एक्स सर्विसमैन का आरक्षण कुल 33 प्रतिशत रखा।

- 11 मार्च 2022 को दूसरी विज्ञप्ति जारी की गई।

- इसमें कुल 2300 पद आए।

- इसमें 33 प्रतिशत के रिजर्वेशन के अनुसार 692 पद एक्स सर्विस मैन के रखे गए।

पूर्व की सरकार ने समायोजित करने के आदेश निकाले

7 दिसंबर, 2022 को एक्स सर्विसमैन का पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने होरिजेंटल रिजर्वेशन चेंज कर दिया और एक्स सर्विसमैन को अपनी-अपनी कैटेगरी में ही समायोजित करने का आदेश निकाला। इसमें लिखा कि 7 दिसंबर, 2022 के बाद जो भी विज्ञप्ति आती है उसमें एक्स सर्विसमैन के लिए यह नया नियम लागू होगा।

फिर निकाली संशोधित विज्ञप्ति

सरकार के आदेश जारी किए जाने के बाद वनरक्षक की पूर्ण संशोधित विज्ञप्ति 21 दिसंबर, 2022 को निकाली गई। इसमें कुल पद 2646 हो गए। एक्स सर्विसमैन के 33 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार 722 पद हो गए।

कर्मचारी चयन बोर्ड ने लगा दिया पुराने वाला नियम

जब भर्ती का परिणाम निकालने की बारी आई तो कर्मचारी चयन बोर्ड ने पहली विज्ञप्ति के अनुसार एक्स सर्विसमैन से संबंधित पुराना वाला ही होरिजेंटल रूल लगा दिया, जबकि आयु और पदों की गणना जारी की गई तीसरी विज्ञप्ति के अनुसार की जानी थी। रिजल्ट में भी एक्स सर्विसमैन से संबंधित नए वाले नियम को लागू करना चाहिए था। क्योंकि इसकी संशोधित विज्ञप्ति उस नियम के बाद आई थी। बोर्ड ने इस भर्ती में नया नियम नहीं लगाया और जल्दबाजी में 1710 पदों पर 6 दिसंबर 2023 को परिणाम जारी किया।

यह निकला परिणाम

परिणाम जारी होने के बाद सामने आया कि ओबीसी पुरुषों की 175 सीट होते हुए भी एक सीट नहीं दी। सारी सीट एक्स सर्विसमैन के लिए रिजर्व रख दी। जनरल पुरुष में भी 654 सीट होते हुए मात्र 150 सीट सिविल को दी। शेष 504 सीट एक्स सर्विसमैन के लिए आरक्षित रख दी। इस भर्ती में एक्स सर्विसमैन की 722 सीटों में से 679 सीट जनरल पुरुष और ओबीसी पुरुष से ले ली गई, जिससे ओबीसी पुरुष और जनरल पुरुष की अच्छी रैंक होते हुए भी इनका फाइनल सलेक्शन नहीं हो सका।

इनका कहना है

वनरक्षक भर्ती परीक्षा में एक्स सर्विस मैन के करीब सात सौ लोगों की भर्ती को लेकर न्यायालय में याचिका दायर की हुई है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। कोर्ट के अलावा जो प्रकरण बचे हैं, कोशिश की जा रही है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले मामले का निस्तारण कर दिया जाए। कोर्ट में विचाराधीन मामले पर निर्णय आने के बाद ही विचार किया जाएगा।

आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड