
उदयपुर। फ्रांसीसी युवती से रेप के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चित्तौड़गढ़ से पुलिस की गिरफ्त में आया। पुलिस ने बताया आरोपी पुष्पराज उर्फ सिद्धार्थ ओझा (29) चित्तौड़गढ़ के गंगरार तहसील क्षेत्र का रहने वाला है। वह एक कास्टिंग कंपनी का मालिक है। आरोपी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के लिए कास्टिंग कर चुका है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की कंपनी कास्टिंग कॉल में शूट के लिए फ्रांसीसी युवती उदयपुर आई थी। युवती के साथ 22 जून को यहां पिछोला झील, सज्जनगढ़ फोर्ट आदि पर शूटिंग की थी। देर शाम आरोपी ने क्रू मेंबर्स ने टाइगर हिल स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी की। इसी दौरान आरोपी युवती को अपने साथ अपार्टमेंट ले गया जहां वारदात को अंजाम दिया गया।
उदयपुर पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि आरोपी पहले खुद को निर्दोष बताते लगा। उसने कहा उसके साथ हनीट्रैप कर फंसाया गया है। कड़ी पूछताछ करने पर आरोपी पुष्पराज ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस अब जल्द से जल्द आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश करेगी। आरोपी यहां करीब आठ साल से रह रहा है।
Updated on:
25 Jun 2025, 2:54 PM IST
Published on:
25 Jun 2025, 2:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.