10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गिरिजा उदयपुर, लालसिंह मावली व भजात झाड़ोल से प्रत्याशी

कांग्रेस की पहली सूची जारी रात 12.35 सूची जारी, दरांगी एवं पुष्कर का टिकट कटा  
less than 1 minute read
Google source verification
girija-udaipur-lal-singh-mavli-bhajat-jhondol-s-congress-candidate

गिरिजा उदयपुर, लालसिंह मावली व भजात झाड़ोल से प्रत्याशी

उदयपुर . आखिर गुरुवार देर रात 12.35 बजे कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। पूर्व केन्द्रीय मंडी डॉ. गिरिजा व्यास उदयपुर से, देहात कांग्रेस अध्यक्ष लालसिंह झाला मावली से एवं सुनील भजात झाड़ोल से प्रत्याशी बनाए गए हैं। मोदी लहर में जिले से एकमात्र सीट कांगे्रस की झोली में डालने वाले झाडा़ेल के विधायक हीरालाल दरांगी का पत्ता काट दिया गया तो मावली से सीपी जोशी के खास पुष्करलाल डांगी को फिर मौका नहीं दिया गया। देर रात जिले की सभी विधानसभा मुख्यालयों व टिकट पाने में सफल रहे दावेदारों के आवास पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की गई।

किसको कहां से दिया टिकट
उदयपुर जिला

उदयपुर शहर डॉ. गिरिजा व्यास

उदयपुर ग्रामीण विवेक कटारा
गोगुंदा डा. मांगीलाल गरासिया

झाड़ोल सुनील भजात
खेरवाड़ा दयाराम परमार

मावली लालसिंह झाला
वल्लभनगर गजेन्द्र सिंह शक्तावत

सलूंबर रघुवीर सिंह मीणा
धरियावद नगराज मीणा

राजसमंद जिला

राजसमंद नारायण सिंह भाटी
नाथद्वारा सीपी जोशी

कुंभलगढ़ गणेश सिंह परमार