4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govardhan Puja 2023: आज घर-घर पूजेंगे गोवर्धन, कल मनाएंगे भाई दूज पर्व, जानिए भाई के तिलक का शुभ मुहूर्त

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, इस दिन को अन्नकूट भी कहते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
bhai_dooj_festival_.jpg

Govardhan Puja And Bhai Dooj: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है, इस दिन को अन्नकूट भी कहते हैं। सोमवती अमावस्या होने के कारण इस बार ये पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। लेकिन, कुछ लोगों ने सोमवार को परंपरा के अनुसार गोवर्धन पूजा की तो कई अब ये पूजा मंगलवार को करेंगे। घराें के बाहर महिलाएं गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा करेंगी। कई मंदिरों में अन्नकूट के आयोजन भी होंगे।

भाई दूज पर बहनें करेंगी भाई के तिलक
वहीं, उदया तिथि के अनुसार भाई-दूज का पर्व 15 नवंबर (बुधवार) को मनाया जाएगा। ये दिन भाई और बहन के मजबूत रिश्ते और प्रेम का प्रतीक है, इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक करके उनकी लंबी आयु की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को प्रेम स्वरूप भेंट देते हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर के मंदिरों में आज मनाया जाएगा अन्नकूट महोत्सव, लगेंगे गर्म पकवानों का भोग

15 नवंबर भाई के तिलक का शुभ मुहूर्त -
प्रातः - 6:54 से 9:37 तक
दोपहर - 1:41 से शाम 5:46 तक
राहुकाल दोपहर- 12:00 से 1:30 बजे तक