उदयपुर

वार्ड-17 : गोवर्धन सागर ओवरफ्लो होने से हो रही समस्या, पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया सडक़ का काम

इस मार्ग पर अंधियारा छाने के साथ ही समाजकंटकों का जमावड़ा बढ़ जाता है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है।

2 min read
Oct 26, 2019
वार्ड-17 : गोवर्धन सागर ओवरफ्लो होने से हो रही समस्या, पांच साल में भी पूरा नहीं हो पाया सडक़ का काम

उदयपुर. वार्ड 17 गोवर्धन विलास पेट्रोल पंप से सामुदायिक भवन, सेक्टर-14 के विभिन्न ब्लॉक से होते हुए सेक्टर-13, रोडवेज वर्कशॉप तक फैला हुआ है। इस वार्ड में गोवर्धन सागर के ओवरफ्लो होने की समस्या सबसे बड़ी है। कुछ जगह ऐसे काम भी हैं, जो लंबे समय बाद भी पूरे नहीं हो पाए है।गोविंद नगर रोड नंबर 5 का काम पांच वर्ष से जस का तस पड़ा है। इस मार्ग पर अंधियारा छाने के साथ ही समाजकंटकों का जमावड़ा बढ़ जाता है। इससे आम लोगों को परेशानी होती है।

उपलब्धियां


- आठ पार्क का विकास करवाकर समितियों को गोद दिया

- गोवर्धन विलास मुख्य बाजार में स्मार्ट शौचालय बनवाया
- पांच आरसीसी शेड, एक स्नानघर बनवाया

- गोविंद नगर में नाले को बड़ा करवाया
- स्कूल में दो कमरे निगम और पांच कमरे रमसा के तहत बनाए गए। रखरखाव का काम भी हुआ। स्मार्ट सिटी के तहत भी शौचालय बनाया गया

ये काम अधूरे


- वाहन शोरूम के सामने 32 लाख की लागत से नाला बनवाया जा रहा है

- 1/ 2 में 15 लाख की इंटरलॉकिंग टाइल का काम होने वाला है
- बालाजी नगर में रोड पेवरीकरण शेष है।

पार्षद ने ये कहा


मेरे कार्यकाल में अब तक करीब 7 करोड़ के काम हुए हैं। गोवर्धन सागर के ओवरफ्लो को लेकर नाला चौड़ा करने का काम शेष रह गया है। साथ ही राजकीय विद्यालय में कॉमर्स विषय शुरू नहीं करवाया पाया। गोविंद नगर की रोड सिंचाई विभाग की आपत्ति होने से अटकी हुई है।

- जगदीश सुहालका, पार्षद, वार्ड-17


विपक्ष का कहना

गोवर्धन सागर तालाब की निकासी व्यवस्थित नहीं है। नगर निगम की ओर से काम करवाने से पूर्व विशेषज्ञों से राय नहीं ली गई। ऐसे में गोवर्धन सागर के क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी हुई है। साथ ही सामने कॉलोनियों में पानी भरने की समस्या का समाधान करना होगा। नालों को चौड़ा कर पानी की निकासी की व्यवस्था जरूरी है।


- मनोहर लाल गुर्जर, कांग्रेस प्रतिनिधि

जनता बोली


वार्ड में कुछ खास काम नहीं हुआ है। 5/गली में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में सडक़ें नहीं बनाई जा रही है। नगर निगम की ओर से विकास के कार्यों को लेकर बहाने बनाए जा रहे हैं।

- प्रदीप त्रिपाठी, क्षेत्र वासी

Published on:
26 Oct 2019 03:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर