22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती

श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती कीर्तन से संगत को किया निहाल    

2 min read
Google source verification
श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती

श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती,श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती,श्रद्धा से मनाई गुरु नानक जयंती

उदयपुर. गुरुनानक देव की 550 वी जयंती मंगलवार को श्रद्धा से मनाई गई। इस अवसर पर शहर के गुरुद्वारों में सुबह जहां अखंड पाठ का समापन हुआ, वही दिन और रात को विभिन्न स्थानों से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारों में दर्शनों व लंगर के दौरान श्रद्धालुओं की विशेष भीड़ रही।
इस खास अवसर पर शहर में सिख कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा सचखंड दरबार, शास्त्री सर्कल, सेक्टर-11, सेक्टर-14, प्रतापनगर सहित अन्य जगहों पर स्थित गुरुद्वारों में चल रहे अखंड पाठ का समापन सुबह हुआ। इसके बाद स्थानीय व बाहर से आए रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किए। गुरुद्वारों में सिख समाज के साथ ही अन्य धर्म के श्रद्धालुओं ने अरदास की व माथा टेका।

सचखंड दरबार के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह सलुजा ने बताया कि सहज पाठ की समाप्ति हुई। इस अवसर पर घरों मे चल रहे पाठ का समापन सुबह 10.15 बजे एक साथ गुरुद्वारे में करवाया। सचिव दशनीत सिंह ने बताया कि दुूसरा दिवान 10 बजे प्रारंभ हुआ।10.30 बजे से 11 बजे तक ज्ञानी अजीत सिंह ने गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला।12 से 1.30 बजे तक रागी जत्था भाई जसबीर सिंह लुधियाना वाले रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया।
गुरुनानक जयंती पर गुरूद्वारे मे केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सांसद अर्जुन मीणा, चन्द्रसिंह कोठरी आदि ने मथा टेका। इस अवसर पर गुरूद्वारें मे निस्वार्थ भाव से सेवा करने पर आठ लोगों को सरोपा पहनाकर व स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया

गया। दोपहर को गुरुका अटूट लंगर वतरा। रात को दीवान 8.30 बजे से शुरू होकर 12 बजे समाप्त हुआ इसके बाद आतिशबाजी हुई।

स्वास्थ्य शिविर
गुरुद्वारा सचखंड दरबार में डायबिटीज की निशुल्क जांच का शिविर लगाया गया जिसमें 76 लोगों ने की जांच की गई।

चले अटूट लंगर

गुरुनानक जयंती को लेकर गुरुद्वारों में अलसुबह से लंगर की स्वेश्चिक सेवाए दी गई।सब्जी की सेवा के साथ ही अन्य प्रकार की सेवा कर श्रद्धालुओं ने प्रसाद तैयार किया। दोपहर में गुरुद्वारों में अटूट लंगर चला इसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर चखा

गुरुद्वारा अरजन दरबार

सेक्टर- ११ स्थित गुरुद्वारें में गुरुनानक जयंती पर सुबह के दीवान में 7 बजे 21 सहेज़ पाठ की समाप्ति हुई। 8 से 2 बजे तक शब्द कीर्तन किया हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह सोनी ने गुरुनानक देव की जीवनी पर प्रकाश डाला। दोपहर 2.30 प्रसाद बरताया व लंगर की सेवा हुई।