
बुक्स डोनेशन ड्राइव का नवाचार
उदयपुर. आईआईएम अब एमबीए अध्ययनरत छात्रों को जरूरी पुस्तकें व नोट्स बिना किसी राशि के उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए आईआईएम ने बुक्स डोनेशन ड्राइव नवाचार शुरू किया है। इसमें वह किताबें मैनेजमेंट स्टूडेंट्स को डोनेशन में दी जाएगी, जिन्हें यहां से एमबीए करने वाले विद्यार्थियों ने देकर डोनेशन बैंक बनाया है। #IIMInnovation
------
कौशल सुधार की शुरुआतसीएसआर प्रमुख और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शानू लोढ़ा जैन ने बताया कि आईआईएम उदयपुर ने अपनी बुक्स डोनेशन ड्राइव की पहल के तहत शिक्षा और ज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए एमबीए से संबंधित विभिन्न किताबों को डोनेट करने की पहल की है। आईआईएमयू के छात्रों द्वारा 3000 से अधिक किताबें और नोट्स दान किए हैं। ये पुस्तकें एमबीए कॉलेजों के छात्रों या व्यक्तियों को पढ़ाई में बेहतरी के लिए निःशुल्क दी जाएगी।
-----
ये भी होगा काम
आईआईएम अब ऐसे विद्यार्थियों को भी शामिल करेगा, जो एमबीए कर चुके हैं और अपनी किताबें आने वाले विद्यार्थियों को दान देना चाहते हैं। ताकि ऐसे विद्यार्थी, जो महंगी किताबें खरीद नहीं सकते, उन्हें बिना किसी राशि के ये पुस्तकें मिल जाएंगी। इतना ही नहीं ऐसे नोट्स भी उपलब्ध हो जाएंगे जो आम तौर पर ना तो ऑनलाइन मिलते हैं और ना ही ऑफलाइन। यह आईआईएमयू का अभिनव दृष्टिकोण है, जिसमें वे एक ऐसा मंच लाएंगे, जहां वास्तविक उपयोगकर्ताओं और दाताओं के बीच अंतर कम हो जाएगा। पुस्तकों को पाने के लिए सीएसआर प्रभारी की मेल shanu.lodha@iimu.ac.in पर मेल किया जा सकेगा।
-------
रीडर कनेक्ट : क्या आप भी जुड़े हैं, ऐसी किसी पहल से तो हमें बताएं
Published on:
01 May 2023 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allउदयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
