6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां 25 में से भाजपा के महज दो पार्षद चुने, वे भी नहीं आए वोट देने, जनता सेना का राज कायम

patrika.com/rajsthan news
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Jasraj Ojha

•

Updated: 8 Feb 2021, 1:28 AM IST

राजस्थान में यहां 25 में से भाजपा के महज दो पार्षद चुने, वे भी नहीं आए वोट देने, जनता सेना का राज कायम

राजस्थान में यहां 25 में से भाजपा के महज दो पार्षद चुने, वे भी नहीं आए वोट देने, जनता सेना का राज कायम

भींडर. भींडर नगर पालिका में जनता सेना की निर्मला भोजावत ने 3 मतों से जीत हासिल कर अध्यक्ष की कुर्सी को हासिल कर लिया। जनता सेना की निर्मला भोजावत को 13 व निर्दलीय लता चौबीसा को 10 मत मिले। जबकि भाजपा के दोनों पार्षद ने मतदान ही नहीं किया। भीण्डर पालिका की कुर्सी पर फिर से जनता सेना का कब्जा होने से पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर का राजनीतिक कद बढ़ा है। उल्लेखनीय हैं कि रणधीर सिंह भीण्डर की जनता सेना भीण्डर पंचायत समिति में प्रधान बनाने में कामयाब रहीं थी तो अब भीण्डर नगर पालिका में अध्यक्ष काबिज करने के साथ विधानसभा उपचुनाव के लिए मजबूती के साथ मैदान में उतरने का रास्ता साफ कर दिया है।

----------
25 में से 23 पार्षदों ने ही लिया भाग
भींडर नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में जनता सेना से निर्मला भोजावत व कांग्रेस पार्षद लता चौबीसा निर्दलीय के रूप में मैदान में थे। इन दोनों प्रत्याशियों को मतदान करने के लिए भींडर नगर पालिका के नवनिर्वाचित 25 पार्षदों में से 23 पार्षदों ने ही भाग लिया। भाजपा के 2 पार्षदों ने मतदान में भाग नहीं लिया। सुबह 10 से 2 बजे के मतदान में जनता सेना के 13 पार्षद सुबह 11.05 बजे पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर के नेतृत्व में मतदान करने पहुंचे। यह सभी मतदान करके 11.20 बजे नगर पालिका से रवाना हो गए। इसके बाद कांग्रेस के 10 पार्षद पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शक्तावत के नेतृत्व में 12.08 बजे पहुंचे। यह सभी पार्षद मतदान करके 12.20 बजे रवाना हो गए। इसके बाद मतदान से वंचित रहे भाजपा के दोनों पार्षदों को मतदान के निश्चित समय 2 बजे तक इंतजार किया गया, लेकिन दोनों पार्षद मतदान करने नहीं पहुंचे।
---------
निर्मला भोजावत 13, लता चौबीसा को 10 मत
रिटर्निंग अधिकारी मयंक मनीश ने बताया कि मतदान के निश्चित समय के बाद मतगणना की प्रक्रिया की गई। जिसमें जनता सेना की निर्मला भोजावत को 13 मत प्राप्त हुए व निर्दलीय लता चौबीसा को 10 मत ही प्राप्त हुए। इस तरह 3 मतों से निर्मला भोजावत को विजय घोषित किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर, भीण्डर पंचायत समिति प्रधान हरिसिंह सोनिगरा, हितेश व्यास, प्रकाश भोजावत, पारस नागौरी आदि उपस्थित थे।