22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जांच 1105 की, आठ पॉजिटिव मिले

जिले में गुरुवार

less than 1 minute read
Google source verification
corona

corona

भुवनेश पंड्या
उदयपुर. जिले में गुरुवार को 1105 लोगों की जांच में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। अब तक पॉजिटिव की संख्या 56 हजार 302 हो गई है। सीएमएचओ डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि 55 हजार 495 संक्रमित ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। अब 53 मरीज एक्टिव होकर 52 मरीजों को होम आइसोलेशन किया गया है। विभाग के अनुसार कोरोना से अब तक 754 संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ. शंकर एच. बामनिया ने बताया कि 8 पॉजिटिव मरीजों में से शहरी क्षेत्र से 4 मिले हैं, जिसमें 1 क्लॉज कांटेक्ट, 3 नए तथा ग्रामीण क्षेत्र 4 नए संक्रमित मिले हैं।
------

शहर में संक्रमित क्षेत्र
गायत्री नगर सेक्टर 5, ब्रह्मपुरी कानोड़, पड़ावली गोगुन्दा, बांसी खुर्द भींडर, करमुडिय़ा कानोड़ चमनपुरा, मेनारिया गेस्ट हाउस के पास, सवीना खेड़ा से संक्रमित मिले। विभिन्न ब्लॉक में 2099 चिकित्सा दलों ने 102933 घरों का घर घर सर्वे कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। जिसमें 219 आई एल आई के मरीज मिले और मौके पर ही सभी को 190 को मेडिसिन के किट दिए गए।