
उदयपुर. राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत जागो जनमत यात्रा गुरुवार को उदयपुर पहुंची। यहां सुखाड़िया विश्वविद्यालय कैंपस तथा आयड़ क्षेत्र में लोगों के बीच पहुंची यात्रा में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने से लेकर सोशल मीडिया पर फेक न्यूज को फॉरवर्ड नहीँ करने को लेकर कई प्रकार की जानकारियां दी। साथ ही कार्यक्रम में सभी को 7 दिसंबर को अनिवार्य रूप से मतदान करने तथा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई ।