10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गलती कर बैठा तेंदुआ, वीडियो में देखें कैसे सुधारी भूल 

एक ही पल में बगैर वक्त गवाएं वह उल्टे पांव पिंजरे से निकल गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उदयपुर

•

image

Rudresh Sharma

•

Updated: 7 Jan 2025, 8:28 PM IST

panther in cage

panther on backfoot

उदयपुर शहर समेत जिलेभर में तेंदुओं की आबादी क्षेत्र में चहलकदमी अब आम हो गई है। जब-जब भी ये कॉलोनियों, बस्तियों में आते हैं आमजन खौफजदा हो जाते हैं। पिंजरे लगाने की मांग उठती है, कई जगह अंदर शिकार रखकर पिंजरे लगाए भी जाते हैं। ऐसे में कभी तेंदुए इनमें फंस जाते हैं तो कभी इंसानों की उन्हें फंसाने की चाल को भांप कर भीतर जाने की गलती ही नहीं करते। लेकिन सोमवार रात को उदयपुर शहर में एक अजब वाकया हुआ। तेंदुआ शिकार के लालच में पिंजरे के भीतर घुसा, लेकिन तत्काल ही उसे अपनी गलती का अहसास हो गया। एक ही पल में बगैर वक्त गवाएं वह उल्टे पांव पिंजरे से निकल गया।शहर के नीमच माता क्षेत्र में हुई ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार को इसके वीडियो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे। क्षेत्रवासियों के अनुसार फतहसागर झील के आसपास के इलाके में पिछले करीब एक पखवाड़े से तेंदुए को घूमते देखा जा रहा है। जिससे आमजन में खौफ है। लोगों की मांग पर वन विभाग की ओर से यहां नीमच माता-देवाली इलाके की परशुराम कॉलोनी में पिंजरा रखवाया गया था। जिसमें मंगलवार रात को तेंदुआ घुसा और पलभर में ही पिंजरे से वापस बाहर निकल गया।

दो बार आया पास, दूसरी बार में घुसा भीतर

फतह सागर झील के आस पास कई बार तेंदुए की दस्तक देखी गई है। कई बार झील के किनारे बंसियों पर बैठा देखा गया है तो कभी रोड पर घूमता हुआ। लोगों की मांग पर वन विभाग ने जिस जगह पिंजरा लगवाया, वहां सोमवार रात को दो बार तेंदुआ आया। पहली बार रात 8.46 बजे दिखाई दिया। जो पास की दीवार से पिंजरे पर कूदते हुए नीचे आया और चारों तरफ घूमकर वापस चला गया। वहीं दूसरी बार रात 10.49 बजे उसने भीतर घुसने की हिम्मत जुटाई, लेकिन जैसे ही फंसने का आभास हुआ तुरंत बाहर निकल गया।