7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलूंबर, भींडर व फतहनगर में जिस दल का अध्यक्ष उसी दल के उपाध्यक्ष जीते

नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव

less than 1 minute read
Google source verification
सलूंबर, भींडर व फतहनगर में जिस दल का अध्यक्ष उसी दल के उपाध्यक्ष जीते

सलूंबर, भींडर व फतहनगर में जिस दल का अध्यक्ष उसी दल के उपाध्यक्ष जीते

उदयपुर. नगर पालिका चुनाव में सोमवार को पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। उदयपुर की तीनों नगर पालिका में जिस पार्टी को बहुमत था उसी दल का उपाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए।
जिले की नगर पालिका फतहनगर में भाजपा के नितिन सेठिया, सलूम्बर नगर पालिका में कांग्रेस के अब्दुल रउफ तो भींडर नगर पालिका में जनता सेना के मगनीराम रेगर उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। इससे पूर्व मतदान शाम तक हुआ और उसके बाद परिणाम घोषित किए गए।

भीण्डर में जनता सेना का ही उपाध्यक्ष

भीण्डर नगर पालिका में जनता सेना का उपाध्यक्ष निर्वाचित हुआ। जनता सेना के मगनीराम रेगर को 13 मत मिले। वहीं कांग्रेस के सलीम मोहम्मद को 10 मत मिले। भाजपा के दोनों पार्षद मतदान करने नहीं पहुंचे।

सलूंबर में अब्दुल 9 मत से विजय
सलूम्बर में सोमवार को नगर पालिका उपाध्यक्ष पद के मतदान के दौरान कांग्रेस के अब्दुल रऊफ को 17 मत मिले तथा भाजपा के पिंकी सोनी को 8 मत मिले। अब्दुल 9 मत से विजयी घोषित किये गए। नगर पालिका चुनाव में 25 वार्ड में से कांग्रेस ने 15 पार्षद ने अपना बोर्ड बनाया तथा भाजपा के 8 पार्षद व निर्दलीय के दो पार्षद जीते थे। सलूंबर में 30 वर्ष बाद भाजपा के गढ़ पर कब्जा कर कांग्रेस ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष जिताकर नगर पालिका में अस्तित्व कायम किया।

बड़ी खबरें

View All

उदयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग