11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video : गहलोत ने साधा मोदी पर न‍िशाना..बोले, मोदी वापस पीएम बन कर आ गए तो देश की हालत हो जाएगी खराब

गोगुंदा के बस स्टैंड पर हुई सभा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जुटेे और कांग्रेस के नेता शामिल थे।
less than 1 minute read
Google source verification
ashok gehlot

video : गहलोत ने साधा मोदी पर न‍िशाना..बोले, मोदी वापस पीएम बन कर आ गए तो देश की हालत हो जाएगी खराब

मुकेश हिंगड़/उदयपुर. उदयपुर संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के तहत कांग्रेस के प्रचार का आगाज गोगुंदा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री स‍चि‍न पायलट ने किया। गोगुंदा के बस स्टैंड पर हुई सभा में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जुटेे और कांग्रेस के नेता शामिल थे।

गहलोत ने कहा कि मोदी वापस पीएम बन कर आ गए तो आगे चुनाव होंगे या नहींं, देश की हालत खराब हो जाएगी। कोई इस सरकार से खुश नहींं, मोदी सरकार के आते ही व्यापार ठप हो गए । गहलोत ने कहा कि हम उदयपुर और गोगुन्दा के विकास में कोई कमी नही आने देंगे। हमने राजस्थान में कड़े फैसले किए हैंं, हमारे मेनिफेस्टो में कई योजनाएं आएंगी, जनता को पूछ कर घोषणा पत्र बनाया है। उन्‍होंंने कहा क‍ि मोदी मन की बात करते हैंं लेकिन सच्चाई ये है कि वे मन की बात थोपते हैंं। मोदी को पता नहींं कि वो जो सेल्फी ले रहे हैंं वो राजीव गांधी की देन है, तकनीक राजीव लाए। चुनाव विचारधारा के आधार पर लड़ो, भड़काओ मत, धर्म पर लड़ाओ मत। इससे पूूूूर्व उप मुख्‍यमंत्री सचिन पायलट नेे कहा, मोदी सरकार ने जो वादे किए वो पूरे नहींं किए। हिंसा फैलाने वाली ताकतों को देश बर्दाश्त नहींं करेगा। राजस्‍थान मेें भाजपा सरकार की रवानगी के बाद 27 लाख लोग नरेगा में काम कर रहे हैंं। जबकि वसुंधरा सरकार में मात्र 9 लाख को रोजगार मिलता।